विज्ञापन

Numerology Prediction 9, 7 June 2026: नेतृत्व क्षमता दिलाएगी नए अवसर, निवेश में बरतें सावधानी!

आज के दिन का अंक है 5 है और मूलांक 9 जो बुध और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगा. आज आँख बंद करके व्यवसाय में किसी पर भरोसा ना करें, धोखा हो सकता है. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9, 7 June 2026: नेतृत्व क्षमता दिलाएगी नए अवसर, निवेश में बरतें सावधानी!
मूलांक 9: व्यवसाय में सोच-समझकर करें भरोसा

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है.आज किसी भी कार्य को करने की ऊर्जा बहुत जबरजस्त होगी. आप किसी भी जटिल कार्य से पीछे नहीं हटेंगे.आपको जल्दबाजी में निर्णय नुकसान कर सकते है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में कार्य करते समय आपके अंदर जोश भरपूर होगा. किसी भी टारगेट को आज आप बड़ी आसानी और शीघ्रता से पूरा कर देंगे. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करना होगा. अपने गुस्से और ईगो की वजह से आपके बने हुए काम बिगड़ सकते हैं. ऑफिस में आज आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट में लीड करने का मौका मिलेगा. आपके लिए जीवन में परिवर्तन की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करेगा. प्रॉपर्टी, कंस्ट्रक्शन जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी लाभदायक है. ज्यादा रिस्क और जल्दबाजी में कोई कमिटमेंट ना करें. अन्यथा नुकसान हो सकता है. 

Finance / फाइनेंस: आज अचानक आपके पास कहीं से बड़ी मात्रा में धन आ सकता है.कमीशन बेस्ड बिजनेस में आपको काफी धन लाभ होगा.किसी प्रॉपर्टी की डीलिंग से आपको अचानक बोनस या कमीशन प्राप्त हो सकता है. इलेक्ट्रॉनिक गैजेट या नई गाड़ी खरीदने पर आपका धन खर्च हो सकता है. आज घर में इन्वेस्टमेंट को लेकर बातचीत हो सकती है.जमीन और आईपीओ में पैसा लगाना काफी लाभकारी होगा. पुराना कर्ज आज खत्म हो सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके हाई कॉन्फिडेंस की वजह से आपका अट्रैक्शन जबरदस्त होगा. लोग आपसे जुड़ने का प्रयास करेंगे. किसी मांगलिक आयोजन के दौरान आपका नया कनेक्शन बन सकता है. पार्टनर के साथ आज रोमांस का मौका मिलेगा. आज पार्टनर के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें. पार्टनर की बातों को गंभीरता से सुने और उसकी फिलिंग्स को समझने का प्रयास करें. शादीशुदा व्यक्तियों को आज अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर महत्वपूर्ण निर्णय करने होंगे. आज फिजिकल रिलेशन के बाद आप लोगों की नजदीकियां और बढ़ेगी. बच्चों की जिद आज आपको पूरी करनी पड़ेगी.


Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky Color / शुभ रंग : लाल 

आज का उपाय : आज किसी गरीब अथवा विकलांग व्यक्ति को पानी, दूध या शरबत का दान करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com