विज्ञापन

Numerology Prediction 7, 7 June 2026: आज का दिन प्रेम संबंधों में सोच को बेहतर करने का है!

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 7 है. आज आपके विचार लोगों के विचार और कार्य प्रणाली से विपरीत होंगे. आप भीड़ का हिस्सा बनने की जगह एकला चलो के रास्ते पर होंगे. आईए जानते हैं कि मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 7, 7 June 2026: आज का दिन प्रेम संबंधों में सोच को बेहतर करने का है!
मूलांक 7: आज अपनी अलग राह चुनेंगे आप

Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपकी सोचने की क्षमता काफी मजबूत होगी. आपका सिक्स सेंस छिपी हुई चीजों को आसानी से समझ लेगा. एकांत में बैठकर आज आप लोगों के असली चेहरे समझ पाएंगे. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर : किसी प्रोजेक्ट में यदि आप काफी समय से लगे हुए हैं तो आज उसमें आपको कामयाबी मिलेगी. आपके दिमाग में बेहतर आइडिया आएंगे. ऑफिस में अपने अधिकारियों के साथ विवाद ना करें. आज शांत रहकर कार्य करने से लाभ में रहेंगे. किसी प्रेजेंटेशन में या इंटरव्यू में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. विदेश संबंधित व्यापार, इंपोर्ट एक्सपोर्ट और मेडिकल से संबंधित काम में आज लाभ की स्थिति होगी. किसी भी कार्य में जल्दबाजी ना करें. कार्य को खत्म करने से पहले उसे भली भांति जांच लें. पार्टनर के साथ नीतियां स्पष्ट रखें, अन्यथा गलतफहमी हो सकती है. यदि आज आप कोई नए प्लान तैयार करें तो भविष्य में आपको लाभ की स्थिति बनेगी. आंख बंद करके किया गया भरोसा आपको नुकसान दे सकता है.

Finance / फाइनेंस: किसी गंभीर मुद्दे पर आज आपकी एक्स्ट्राऑर्डिनरी सोच की वजह से नुकसान होने से बच सकता है. आज छोटी-छोटी बातों को फाइनेंशियल डिसीजन पर हावी न होने दें. शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट आपको दिक्कत में डाल सकता है. दोपहर के बाद किसी अच्छे एडवाइजर के माध्यम से आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं. इंट्राडे और स्टॉक में आज नुकसान के योग हैं. किसी भी बड़ी डील में कमिटमेंट करने से पहले डीप थिंकिंग करके डिसीजन लें. इंश्योरेंस या कहीं इन्वेस्टमेंट किया हुआ पुराना धन आज लाभ के रूप में आपको प्राप्त हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी गंभीर व्यक्ति के साथ आपका अट्रैक्शन हो सकता है. किसी कोचिंग या ट्रैवलिंग के दौरान आपकी मुलाकात,कनेक्शन और फिर प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकती है. आपका कोई टूटा हुआ रिश्ता आज फिर से आपके साथ जुड़ सकता है. रिश्तो में ओवर थिंकिंग करने से दिक्कत बढ़ सकती है. नए प्रेम संबंधों में पार्टनर के साथ भविष्य के लक्ष्य को लेकर बातचीत हो सकती है. आपका शांत स्वभाव पार्टनर को इग्नोर फील कराएगा. जीवनसाथी के साथ प्रैक्टिकल अप्रोच रखें. किसी भी तरह के विवाद को आज टालना बेहतर होगा. एक दूसरे के साथ अपने मन की बात शेयर करें. पुराना मनमुटाव अब खत्म हो सकता है. लेकिन संतान संबंधी किसी खुशखबरी का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है. शाम के बाद पार्टनर के लिए कोई सरप्राइस प्लान करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी 

आज का उपाय : जीवन में सुख, शांति और उन्नति के लिए हनुमान जी के चरणों में एक नारियल अर्पित करें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com