विज्ञापन

Numerology Prediction 5, 7 June 2026: जीवनसाथी के साथ तैयार करेंगे व्यावसायिक प्लान!

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध की जबरजस्त ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपके व्यवसाय में सक्रियता, विस्तार और मल्टीटास्किंग की वजह से बेहतर लाभ की स्थिति बनेगी. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology Prediction 5, 7 June 2026: जीवनसाथी के साथ तैयार करेंगे व्यावसायिक प्लान!
मूलांक 5: बुध की ऊर्जा से मिलेगा लाभ

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपकी मेंटल एबिलिटी, कम्युनिकेशन स्किल, बिजनेस में क्विक डिसीजन मेकिंग पावर और कैलकुलेटिव माइंड आज आपके लिए बेहतर हथियार बनेंगे. इससे आपको बड़ा व्यावसायिक लाभ हो सकता है.आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आपकी कार्यप्रणाली और छिपी हुई क्षमताएं आज बाहर निकल कर आएगी. लोगों के सामने एक अलग प्रतिभा दिखेगी. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपके सुझाव और कार्यों पर भरोसा किया जाएगा. आज आपकी जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी हो सकती है. किसी मीटिंग में प्रेजेंटेशन या सेल्स मार्केट से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी शानदार रहेगा. व्यवसाय में आज काफी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. नए प्लान और स्ट्रेटजी से आपके कंपीटीटर्स हवा में उड़ जाएंगे. विदेश संबंध व्यापार में आज लाभ हो सकता है. कोई डील में फाइनल कमिटमेंट आपके द्वारा की जाएगी.

Finance / फाइनेंस: आपकी कार्यक्षमता आज आपको अतिरिक्त लाभ के अवसर देगी. आज ऑफिस में आप रुके हुए भुगतान में लगकर खत्म करने का प्रयास करेंगे. आज के दिन उम्मीद से कहीं बेहतर धन लाभ मिल सकता है. छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट आपको शॉर्ट टर्म में बेनिफिट दे सकते हैं. शेयर बाजार, ऑनलाइन ट्रेडिंग आदि से लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. ज्यादा रिस्क लेना या शार्ट मनी की वजह से नुकसान हो सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज पार्टनर के साथ आपका अट्रैक्शंस और कम्युनिकेशन बढ़ सकता है. अपनी फिलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करने का समय आ गया है. पार्टनर के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है.इससे आपके बीच संबंध बेहतर होंगे. आज व्यावसायिक गतिविधियों में आपके जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा. फाइनेंसियल प्लान में जीवनसाथी की एडवाइस को इग्नोर ना करें. दोनों लोग मिलकर बेहतर प्लान तैयार कर सकते हैं. पहले से चले आ रहे मनमुटाव और विवाद की स्थिति आज खत्म हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : हरा 

आज का उपाय : आज किसी किन्नर को हरी साड़ी और चूड़ियां दान करें साथ ही उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com