विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल: आज रिश्तों में गलतफहमी की वजह से झगड़ा और एक गलत निर्णय की वजह से आर्थिक नुकसान संभव है

आज के दिन का अंक 4 है, जो राहू एवं मंगल की ऊर्जा को मिलाकर आपका दिन प्रभावित करेगा. आज का दिन अपनी ऊर्जा और पॉवर का सही इस्तेमाल करने का है. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

मूलांक 9 राशिफल: आज रिश्तों में गलतफहमी की वजह से झगड़ा और एक गलत निर्णय की वजह से आर्थिक नुकसान संभव है
Numerology Prediction 4 may 2026: मूलांक 9 वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Numerology Prediction 4 may 2026 for mulank 9: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर उर्जा का स्तर काफी उच्च रहेगा. आपके अंदर आज कुछ कर दिखाने की मजबूत इच्छाशक्ति होगी. लेकिन राहु का भ्रम आपके रास्ते साफ नहीं होने देगा. आपको यह तय करने में काफी दिक्कत होगी कि ऊर्जा का इस्तेमाल कहां करना है. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर: ऑफिस में अचानक से आपके ऊपर काम का प्रेशर बढ़ सकता है. बॉस के साथ विवाद और क्लेश होने की संभावना है. आज आपका मन बिजनेस में शॉर्टकट अपना कर धन कमाने की ओर आकर्षित होगा. शॉर्ट मनी के लिए यह समय सही नहीं है. कोई भी निर्णय लेने से पहले एक बार अवश्य विचार कर लें. आज क्लाइंट्स या सहकर्मियों के साथ वाद विवाद ना करें. रियल एस्टेट से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहतरीन है.

Finance / फाइनेंस: किसी भी प्रकार का रिस्क आज आपकी आर्थिक स्थिति को खराब कर सकता है. अमावस्या खर्चों को कंट्रोल करना होगा. आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगी. ट्रेडिंग और शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने का प्लान आपको दिक्कत में डाल सकता है. आज फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर कंट्रोल करें और एक बेहतर प्लान तैयार करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन: छोटी मोटी बातों से आपस में झगड़ा हो सकता है. आज बातचीत करते समय आपको गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा. आपकी पार्टनर और आपके बीच में रिलेशनशिप में डिस्टेंस फील होगा. अगर कोई बात या मनमुटाव है तो उस पर कोई रिएक्शन ना दें. नए लोगों की रिश्ते बनेंगे लेकिन उन नए संबंधों में स्थायित्व नहीं सिर्फ आकर्षण होगा. किसी गलत निर्णय की वजह से अनावश्यक झगड़ा हो सकता है.

  • Lucky Number / शुभ अंक : 4
  • Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com