विज्ञापन

Numerology prediction 6 : क्रिएटिव माइंड और कम्फर्ट के साथ करेंगे जिंदगी के मजे, करियर और व्यवसाय में होगी प्रगति

आज के दिन का अंक 3 और मूलांक 6 यानी शुक्र और बृहस्पति की ऊर्जा से आपके आकर्षण में वृद्धि होगी. आपकी बात का लोगों में असर रहेगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 6 : क्रिएटिव माइंड और कम्फर्ट के साथ करेंगे जिंदगी के मजे, करियर और व्यवसाय में होगी प्रगति
आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत रहेगी.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज मन थोड़ा कम्फर्ट की तरफ आकर्षित हो सकता है. आपका साफ सफाई पसंद नेचर रहेगा. अच्छी हेयर स्टाइल और ड्रेसिंग सेंस आपको आकर्षण के केंद्र में रखेगा. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज फैशन इंडस्ट्री, फिल्म जगत, और होटल इंडस्ट्री, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, इंटीरियर डेकोरेशन आदि व्यवसाय से जुड़े जातकों के जीवन में बंपर कामयाबी का दिन है. आज आपके अंदर गंभीरता रहेगी. आप काफी स्टाइलिश लुक में नजर आएंगे. महिलाओं में आपके प्रति काफी ज्यादा आकर्षण रहेगा. किसी भी कार्य को गंभीरता के साथ पूरा करें. लापरवाही भारी पड़ सकती है. आज पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी. घर की किसी महिला के द्वारा दी गई सलाह आपको ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी. नया बिजनेस शुरू करने के लिए आज का दिन बेहतर है. नई नौकरी के इंटरव्यू में कामयाबी मिलेगी. 
आज का दिन आपके लिए चारों तरफ से लाभदायक रहेगा.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी ज्यादा मजबूत रहेगी. पुराना दिया हुआ उधार धन वापस मिल सकता है. कई जगह से धन की प्राप्ति हो सकती है. आज आपका फोकस धन की बचत पर रहेगा. आपके खर्चों में लग्जरियस पर बढ़ोतरी होगी. किसी महिला क्लाइंट को प्रसन्न करने के लिए गिफ्ट या पार्टी पर खर्च हो सकता है. व्यर्थ के शौक पूरे करने के लिए आज ज्यादा धन खर्च न करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज रोमांस बढ़ेगा. आपका आकर्षण इतना अधिक होगा कि लोग आपके साथ जुड़ने के लिए लालायित रहेंगे. सिंगल जातकों की नई प्रेम कहानी शुरू होगी. आज सामने से आपको लव प्रपोजल प्राप्त हो सकता है. वैवाहिक जीवन में रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेगी. जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका को रोमांटिक ट्रिप अथवा डिनर सरप्राइज दें. परिवार में किसी मांगलिक आयोजन की वजह से आप थोड़ा व्यस्त रह सकते हैं. रिश्तो में ज्यादा शक करने की वजह से तनाव की स्थिति हो सकती है. 

Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : नीला 

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर चावल, देशी घी, इत्र और गुलाव का फूल चढ़ाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com