विज्ञापन

Numerology prediction 5 : मल्टीटास्किंग के टैलेंट से हो सकती है करियर उन्नति, संबंधों में मिलेगा रोमांस का मौका

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 5 है. यानि की आज बुध और बृहस्पति की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपके कम्युनिकेशन स्किल की वजह से आपके करियर में कामयाबी मिलेगी.आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology prediction 5 : मल्टीटास्किंग के टैलेंट से हो सकती है करियर उन्नति, संबंधों में मिलेगा रोमांस का मौका
आज आपके लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला दिन रहेगा.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी कम्युनिकेशन की वजह से आपका अट्रैक्शन बढ़ सकता है. आज आप मल्टीटास्किंग करेंगे. बातचीत के दौरान कोई भी बड़ा फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : सेल्स, अकाउंट और मार्केटिंग के अलावा शेयर बाजार, ट्रेडिंग, म्युचुअल फंड आदि सेक्टर में लोगों को आज बेहतर डील मिल सकती है. आपके द्वारा महत्वपूर्ण मीटिंग में दिए गए प्रेजेंटेशन से शानदार परिणाम प्राप्त होंगे. आपको कोई बेहतर जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है. आपके मल्टीटास्किंग के टैलेंट से उच्च अधिकारी काफी प्रसन्न होंगे. डिजिटल व्यवसाय में आज बड़ा लाभ हो सकता है. आपके प्रभाव और स्मार्ट थिंकिंग से बंद पड़े प्रोजेक्ट फिर से शुरू हो सकते हैं. बड़ी डील आज फाइनल होगी. सोशल मीडिया के माध्यम से व्यवसाय में प्रगति होगी. आज बिजनेस के रिगार्डिंग कोई ट्रैवलिंग करनी पड़ेगी. उधार दिया गया पुराना पेमेंट वापस मिल सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपके लिए आर्थिक स्थिति को मजबूत करने वाला दिन रहेगा. आपके कम्युनिकेशन स्किल से प्रभावित होकर किसी डील के फाइनल होने से आपको बड़ा धन लाभ होगा. सरकारी कार्य में लाइजनिंग से कमीशन के रूप में धन की प्राप्ति हो सकती है. शेयर बाजार और ट्रेडिंग से आज लाभ होगा. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज का दिन उत्तम है. छोटे-छोटे निवेश से बड़ा लाभ संभव है. घर में बहन, बेटी अथवा पत्नी के ऊपर आपका धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज के दिन आपका नेचर काफी फ्लर्टी रहेगा.रिश्तो में मौज मस्ती और आनंद के पल व्यतीत करने का मौका मिलेगा. आज आप अपनी बातों से जीवनसाथी और मित्रों को काफी अट्रैक्ट कर सकेंगे. ट्रैवलिंग के दौरान आज आपको आपका सोलमेट मिल सकता है. बातों में हंसी मजाक और रोमांस आपके वैवाहिक जीवन को मजबूत बनाएगी. कोई रोमांटिक ट्रिप या डिनर का प्लान कर सकते हैं. जीवनसाथी की बातों को इग्नोर ना करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : पिस्ता हरा 

आज का उपाय : हरी इलायची और शक्कर को पीस कर शिवलिंग का अभिषेक करें, आमदनी में वृद्धि होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com