विज्ञापन

Numerology Prediction 3 : ट्रांसफर, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट मिलने का बन रहा है योग, वैवाहिक जीवन होंगे मजबूत

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति की डबल ऊर्जा के साथ आज आपके तेज निर्णय और प्लान से लाभ की स्थिति बनेगी.आप  आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3 : ट्रांसफर, प्रमोशन और इन्क्रीमेंट मिलने का बन रहा है योग, वैवाहिक जीवन होंगे मजबूत
प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति काफी सम्मान की स्थिति रहेगी.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपके भाग्य में वृद्धि होगी.आपकी जबरदस्त प्लानिंग और एडवाइस आज लोगों को खासा प्रभावित करेगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : सरकारी नौकरी और किसी भी प्रबंधन के क्षेत्र के अलावा धर्म और कंसलटेंसी के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लॉटरी लगने वाला है. आज आपके ट्रांसफर और प्रमोशन होने का योग बन रहा है. आपकी परफॉर्मेंस के आधार पर इंक्रीमेंट भी लग सकता है. उच्च अधिकारी आपकी एडवाइस से प्रोजेक्ट को बेहतर लीड कर सकते हैं. आज आपकी बात काफी वजनदार रहेगी. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यवसाय में किसी सरकारी योजना से लाभ मिल सकता है. अनुभवी व्यक्ति के द्वारा आपको दी गई सलाह आज आपके व्यवसाय के लिए वरदान साबित होगी. यदि आपका व्यवसाय पार्टनरशिप में है तो इसमें विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. आज का दिन इन्वेस्टमेंट करने के लिए काफी शानदार है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए प्लानिंग करें. पहले से लिया गया उधार धन आज वापस मिल सकता है.

Finance / फाइनेंस : आर्थिक स्थिति आज काफी शानदार रहेगी. भाग्य के साथ आपको कई जगह से धन लाभ हो सकता है. शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट करने से आज बेहतर परिणाम हासिल होंगे. पिता से संबंधित व्यवसाय में विशेष लाभ की स्थिति बनेगी. आज किसी धार्मिक का आयोजन पर आपका धन खर्च हो सकता है. घर में किसी बड़े बुजुर्ग के स्वास्थ्य अथवा उससे संबंधित खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. आर्थिक स्थिति काफी हद तक स्थिर रहेगी.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति काफी सम्मान की स्थिति रहेगी. आपकी सलाह से पार्टनर के करियर में प्रगति होगी. सिंगल जातकों के विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. वैवाहिक जीवन आज एकदम सुखमय रहेगा. संतान से संबंधित कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त होगी. फैमिली प्लानिंग कर रहे जातकों के लिए आज खुशखबरी प्राप्त हो सकती है. बातचीत में अहम और अहंकार की स्थिति रिश्तो में तनाव उत्पन्न करेगी. बड़े बुजुर्गों के साथ घर में समय व्यतीत करें उनके आशीर्वाद से आपकी स्थिति मजबूत होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : नेबी ब्लू

आज का उपाय : नहाने के पानी में एक चुटकी हल्दी डालकर स्नान करें. केले के वृक्ष की जड़ में हल्दी अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Mulank 3 Rashifal, Mulank 3 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com