Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज का दिन आपके लिए कंफर्ट और लग्जरी से रिलेटेड होगा. आपके संबंध लोगों के साथ बेहतर होंगे. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज कार्य स्थल पर आपके द्वारा बेहतर प्रेजेंटेशन दी जा सकती है. आपकी उपस्थिति काफी शानदार होगी. किसी भी गंभीर मुद्दे को समझने के लिए आपके पास बेहतर तरीके होंगे. आपका रवैया आज डिप्लोमेटिक रह सकता है. अधिकारियों के द्वारा आपको महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके द्वारा बेहतर प्रबंधन किया जाएगा. आज किसी भी कार्य को आप बेहतर और व्यवस्थित तरीके से पूरा करेंगे. व्यवसाय में कस्टमर के साथ संबंध बेहतर बनेंगे. हॉस्पिटैलिटी, इंटीरियर डेकोरेशन और लग्जरी से संबंधित प्रोडक्ट की सेल में आज लाभकारी परिणाम हासिल होंगे.
Finance / फाइनेंस: आपकी आर्थिक स्थिति आपके कंट्रोल में रहेगी. खुद की कंफर्ट,लग्जरी चीजों की खरीद एवं स्वयं के लाइफस्टाइल पर आपका खर्च हो सकता है. बाहन की खरीद, लग्जरी और ब्रांडेड कपड़े, किसी दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तु की खरीद पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. पुराना फंसा हुआ धन आज प्राप्त होने की संभावना है. जल्दबाजी में कोई इंवेस्टमेंट ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध एवं रिश्तो में आपका व्यवहार सामान्य से काफी आकर्षक रहेगा. पार्टनर के साथ आज भावनात्मक और रोमांटिक पल बिताने का अवसर प्राप्त होगा. अपनी भावनाओं को शब्दों में बेहतर तरीके से व्यक्त कर सकते हैं. सिंगल जातकों के किसी आकर्षक और प्रोफेशनल व्यक्ति के साथ कनेक्शन बनने की संभावना है. आज एक से ज्यादा अफेयर हो सकते हैं. विवाह की बातचीत सकारात्मक रहेगी. वैवाहिक जीवन में आज घर की जिम्मेदारियां को लेकर आगे बढ़ना होगा. समाज में मान सम्मान एवं रुतवे में वृद्धि होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी
आज का उपाय : अपने दोनों हाथ के वीनस माउंट पर इत्र लगाकर रिंग फिंगर से गोल-गोल घुमाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं