Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपको क्विक एक्शन लेने होंगे. आज की परिस्थितियों में आपको बेहतर कार्य करना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आपको कार्यस्थल पर बेहतर प्लानिंग और अपने ज्ञान का पूरा उपयोग करना होगा. किसी बड़ी मीटिंग में आपके द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन काफी शानदार रहेगी. आपको विश्लेषण से किसी बड़ी डील में कामयाबी मिलेगी. उच्च अधिकारियों के साथ बेहतर डिस्कशन हो सकता है. आपकी गंभीरता से प्रभावित होकर आपको प्रमोशन या कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जा सकती है. किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को आपके द्वारा तय समय सीमा में पूरा किया जाने की संभावना है. अधूरे काम को पूरा करने पर फोकस करें. आज व्यवसाय में आपको कस्टमर की आवश्यकता को समझना होगा. पुराने ग्राहकों से फीडबैक लें. कंसल्टेशन मार्केटिंग और प्रबंधन से संबंधित लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा.
Finance / फाइनेंस : आर्थिक मामलों में आज आपको प्रैक्टिकल होकर सोचना होगा. किसी भी बड़े फाइनेंशियल डिसीजन से पहले उसके बारे में पूरी रिसर्च करें. किसी भी व्यक्ति के प्रभाव में आकर निवेश न करें. पुराने किसी रुके हुए पेमेंट में आज मूवमेंट दिखाई दे सकता है. धन को निवेश करने की जगह आज सेविंग्स पर फोकस करना होगा. क्विक मनी या आकर्षक रिटर्न के लालच में ना पड़े. स्थाई और लॉन्ग टर्म इनकम को प्राथमिकता दें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आपकी बातचीत काफी आकर्षक एवं प्रभावी रहेगी. पार्टनर को ज्यादा सलाह देने पर आपके बीच विवाद होने की संभावना रहेगी. जीवनसाथी के साथ किसी गंभीर मुद्दे पर लंबी चर्चा हो सकती है. जिसके सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे. सिंगल जातकों की किसी योग्य व्यक्ति के साथ विवाह की बातचीत शुरू हो सकती है. वैवाहिक जीवन में मिलकर कोई बेहतर निर्णय करेंगे. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम
आज का उपाय : आज अपने कार्य स्थल पर प्रवेश के समय पीली सरसों बिखेर दें, उसके बाद अंदर प्रवेश करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं