विज्ञापन

30 August 2026 Numerology Horoscope 9: करियर में मिलेगा बड़ा मौका, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

आज के दिन का अंक 3 है और मूलांक 9 जो मंगल और बृहस्पति की ऊर्जा आपके दिन को प्रभावित करेगी.आज लव मैरिज से संबंधित बातचीत में सकारात्मकता रहेगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

30 August 2026 Numerology Horoscope 9: करियर में मिलेगा बड़ा मौका, आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
मूलांक 09 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 9 / मूलांक 9: किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज के दिन करियर में मिल सकता है बड़ा मौका. आपकी सिचुएशन काफी मजबूत रहेगी. जल्दबाजी में कोई भी कमिटमेंट ना करें. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर:

आज ऑफिस में आपको कोई बेहतर और बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है. आपका टारगेट काफी कठिन रह सकता है. दिन की शुरुआत में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन धीरे-धीरे सिचुएशंस आपके कंट्रोल में होगी. आपकी इमेज काफी मजबूत होगी. व्यवसाय में आज सेल्स और मार्केटिंग से जुड़े हुए लोगों को काफी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे. साथ ही रियल एस्टेट के माध्यम से कोई बड़ा प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है. आपके नेगोशिएशन की वजह से कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है. जल्दबाजी और उत्साह में आकर किसी महत्वपूर्ण जानकारी को ना छोड़े.

Finance / फाइनेंस:

आपकी आर्थिक स्थिति आज काफी शानदार रहेगी. इनकम बढ़ाने के नए रास्ते दिखाई दे सकते हैं. आपकी मेहनत और आक्रामक रवैया से कई जगह रुका हुआ पुराना धन प्राप्त हो सकता है. अचानक किसी बड़ी खरीद की वजह से आर्थिक स्थिति में थोड़ा बदलाव होने की संभावना रहेगी. निवेश करने से पहले रिटर्न और नियम, शर्तों की पूरी जानकारी कर लें. जल्दबाजी में कोई निवेश न करें.आज प्रेक्टिकल सोच के साथ फाइनेंशियल डिसीजन करें.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन:

आपका प्रेम संबंधों में आज काफी नजदीकियां रहेंगी.एक दूसरे के प्रति आकर्षण चरम पर होगा. आपका कॉन्फिडेंस नए प्रेम संबंध बनाने के लिए काफी शानदार रहेगा.आपकी ऊर्जा और महत्वाकांक्षा आपके पार्टनर को काफी पसंद आएगी. नए प्रेम संबंध बनेंगे.विवाह के योग्य जातकों के लिए विवाह से संबंधित बेहतर प्रस्ताव मिल सकता है. अपने बिजी शेड्यूल में से पार्टनर के साथ समय व्यतीत करें. कहीं बाहर घूमने की योजना बनाएं. रिश्तो को बचाने के लिए बहस और विवाद से बचें.

Lucky Number / शुभ अंक: 2
Lucky Color / शुभ रंग: लाल      

आज का उपाय : आज अपनी जेब में लाल रंग का धागा रखें.किसी अपंग, निर्धन या नेत्रहीन व्यक्ति को भोजन दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Mulank 9 Rashifal, Mulank 9 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com