विज्ञापन

30 August 2026 Numerology Horoscope 7: ज्ञान और समझ से बनेगी नई राह, खर्चों पर रखें नियंत्रण

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 7 है. आज केतु और बृहस्पति की ऊर्जा आपको आज बेहतर निर्णय लेने में मदद करेगी. आज का दिन आत्ममंथन के लिए है. आइये जानते हैं मूलांक 7 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

30 August 2026 Numerology Horoscope 7: ज्ञान और समझ से बनेगी नई राह, खर्चों पर रखें नियंत्रण
मूलांक 07 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 7 / मूलांक 7: किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आपके ज्ञान में वृद्धि होगी. आपकी बेहतर विश्लेषण क्षमता से किसी बड़ी जानकारी में सफलता मिलेगी. आज का दिन आपके लिए भविष्य के चिंतन का है. आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.

Career / करियर:

आज बैक हैंड से आप बेहतर तरीके से कार्य कर सकेंगे. आपकी प्लानिंग आर्गेनाइजेशन को काफी लाभदायक रहेगी. रिसर्च और एनालिसिस से संबंधित कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपको लीड करने के लिए दिया जा सकता है. आपकी नॉलेज और गंभीरता से उच्च अधिकारी काफी प्रभावित होंगे. व्यवसाय में ग्राहकों की जरूरत और बाजार की आवश्यकताओं को समझते हुए आपको परिवर्तन करना होगा. बिज़नेस अपॉर्चुनिटी मिलने की संभावना है. इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी, रिसर्च और एनालिसिस से संबंधित कामों में आज काफी प्रोडक्टिव दिन रहेगा. नए प्रोजेक्ट को या नए बिजनेस को शुरू करने की जगह उसके बारे में स्ट्रेटजी और प्लानिंग करें.

Finance / फाइनेंस:

आर्थिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रह सकता है.आपको कोई भी ट्रांजैक्शन या कमिटमेंट करते समय सतर्क रहना होगा. ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी रखें. इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटी के दौरान रिसर्च एवं एक्सपर्ट की सलाह लेकर ही कोई निर्णय करें. जल्दबाजी में किया गया निर्णय हानिकारक रह सकता है. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी जानकारी करें. किसी रुके हुए फाइनेंशियल मैटर में आज आपके प्रयासों से प्रगति हो सकती है. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. लग्जरी से संबंधित चीजों की खरीद में आपका धन खर्च होने की संभावना है. आज धार्मिक आयोजन में अधिक धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन:

जीवनसाथी के साथ आज संबंधों में काफी भावुकता रहेगी. पार्टनर को स्पेस देना होगा.आप कुछ समय एकांत में समय व्यतीत करें. आपकी चुप्पी या कार्य की व्यवस्था की वजह से जीवनसाथी के साथ गलतफहमी हो सकती है. किसी भी गलतफहमी की सिचुएशन में स्पष्ट शब्दों में बातचीत करें. सिंगल जातकों के लिए आज किसी धार्मिक या आध्यात्मिक व्यक्ति के साथ मुलाकात और प्रेम संबंध बनने की संभावना है. वैवाहिक जीवन में पहले से चले आ रहे मतभेद आपकी समझदारी से खत्म हो सकते हैं. शाम के वक्त जीवनसाथी या प्रेमी/ प्रेमिकाओं के साथ नदी किनारे या किसी धार्मिक स्थान पर थोड़ा समय व्यतीत करें.

Lucky Number / शुभ अंक: 4
Lucky Color / शुभ रंग: ब्राउन  

आज का उपाय: एक पानी वाला नारियल और सेंधा नमक 21 बार सर से उतार कर नदी में प्रवाहित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 7 Horoscope, Mulank 7 Rashifal, Mulank 7 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com