विज्ञापन

30 August 2026 Numerology Horoscope 6: व्यवसाय में मिलेगा लाभ, रिश्तों में बढ़ेगा आकर्षण

आज के दिन का अंक 3 और मूलांक 6 यानी शुक्र और बृहस्पति की ऊर्जा से आज आपके आकर्षण में वृद्धि होगी. आपके प्रयासों से आज व्यवसाय में तेजी रहेगी. आईए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

30 August 2026 Numerology Horoscope 6: व्यवसाय में मिलेगा लाभ, रिश्तों में बढ़ेगा आकर्षण
मूलांक 06 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 6 / मूलांक 6: किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आपका व्यवसाय आज काफी लाभदायक रहेगा. विवाह से संबंधित बातों में सक्रियता रहेगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर:

आज आपकी क्रिएटिविटी काफी शानदार रहेगी. कार्य से संबंधित प्लानिंग में लाभ की सिचुएशन बनेगी. ऑफिस में कोई कठिन टास्क आपको दिया जा सकता है. आपकी बेहतर कम्युनिकेशन और प्रेजेंटेशन की क्षमता से बड़ी कामयाबी हासिल होगी. कस्टमर के द्वारा व्यवसाय में बेहतर फीडबैक प्राप्त होगा. अपने बिजनेस में पुरानी गतिविधियों को सुधारने पर काम करना होगा. फैशन डिजाइनिंग, हॉस्पिटैलिटी, एंटरटेनमेंट के फील्ड से जुड़े लोगों के लिए कोई बेहतर डील प्राप्त हो सकती है. कस्टमर के बार-बार रिपीट होने से व्यवसाय को मजबूती प्राप्त होगी. कोई बड़े व्यावसायिक कोलैबोरेशन में कामयाबी मिलने की संभावना है. जल्दबाजी में कोई भी बिजनेस डील फाइनल ना करें.

Finance / फाइनेंस:

आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी शानदार रहेगी. कंफर्ट, लाइफस्टाइल और लग्जरियस पर धन खर्च होगा. आपका आकर्षण में काफी तेजी रहेगी. घर के इंटीरियर और डेकोरेशन पर आपका खर्च बढ़ने की संभावना रहेगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट पर फोकस करें. बचत पर ध्यान केंद्रित करें. ज्यादा एक्साइटमेंट एवं समाज में मजबूती दिखाने के लिए अपना धन खर्च न करें. किसी व्यक्ति को उधार धन ना दें एवं लेनदेन के दौरान सतर्कता रखें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन:

आज रिश्तो में एक दूसरे के प्रति आकर्षण काफी अधिक रहेगा. पार्टनर के साथ फ्यूचर प्लानिंग शानदार रहेगी. घर में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना है. सिंगल जातकों के लिए नए प्रेम संबंध बनेंगे. आपकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक रहेगी. वैवाहिक जीवन में पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे. किसी इच्छा की पूर्ति के लिए आप दोनों मिलकर प्रयास करेंगे. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. शाम के वक्त आउटिंग और डिनर का प्लान करें. कहीं बाहर घूमने जाने से आपके रिश्तों में फ्रेशनेस होगी.

Lucky Number / शुभ अंक: 9
Lucky Color / शुभ रंग: हल्का आसमानी 

आज का उपाय: आज शिवलिंग पर चावल, देशी घी, इत्र और अनार का रस अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com