विज्ञापन

Numerology Prediction 1: करियर में आज मिल सकता है प्रमोशन, गुस्सा और ईगो से बिगड़ सकती है बात

आज दिन का अंक 2 है और  मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और चंद्र की ऊर्जा से आप स्वतंत्र विचारक एवं स्वभाव से जिद्दी रह सकते हैं. आप किसी भी परिस्थिति में लीड करने का प्रयास करेंगे

Numerology Prediction 1: करियर में आज मिल सकता है प्रमोशन, गुस्सा और ईगो से बिगड़ सकती है बात
सरकारी कामों में मिलेगी सफलता.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके मन में फिलिंग्स काफी ज्यादा सेंसिटिव रह सकती हैं, लेकिन स्वभाव में डोमिनेटिंग नेचर रहेगा. प्रयास करें कि आज सबको साथ लेकर किसी भी कार्य को पूरा करें इससे आपकी लीडरशिप में और ज्यादा निखार होगा. आइए जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : पॉलिटिक्स, चिकित्सा और एडमिनिस्ट्रेशन से संबंध रखने वाले जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. ऑफिस में आज आपसे अधिक उम्मीदें की जा सकती है. ऑफिस में सहकर्मियों का आपके सहयोग मिलेगा. कोशिश करें कि सभी कर्मचारियों को साथ लेकर किसी भी टारगेट को पूरा करें. किसी टास्क के लिए जिद्दी और गुस्सैल स्वभाव आपके लिए दिक्कत वाला रह सकता है. किसी द्रव्य से संबंधित कार्य जैसे दूध, पानी एवं टूर एंड ट्रेवल्स, होटल इंडस्ट्री में विशेष लाभ के योग बनेंगे. व्यवसाय में आज पार्टनरशिप का प्रस्ताव लाभकारी रहेगा. सरकारी कार्य के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता हासिल होगी. भाषा और स्वभाव नॉर्मल रखें.

Finance / फाइनेंस: आर्थिक स्थिति काफी मजबूत और स्थिर रहेगी. अचानक आपके खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है. घर में डेकोरेशन पर धन खर्च होगा. किसी महिला की इच्छा पूर्ति के लिए आज आप काफी धन खर्च कर सकते हैं. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन बेहतर है.किसी जानकार की सलाह लेकर निवेश करें. बिजनेस पार्टनर के साथ मिलकर निवेश करें. फाइनेंशियल डिसीजन में ओवरथिंकिंग आपको दिक्कत कर सकती है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति काफी संवेदनशीलता रहेगी. आपका डोमिनेटिंग नेचर पार्टनर को कंफ्यूज कर सकता है.अपने बिजी शेड्यूल में से समय निकालकर पार्टनर के साथ व्यतीत करें. सिंगल जातकों का किसी इमोशनल व्यक्ति से अट्रैक्शन प्रेम संबंधों में तब्दील हो सकता है. वैवाहिक जीवन काफी बेहतर रहेगा. पार्टनर के द्वारा आपकी बहुत केयर की जाएगी. बातचीत में इगो या एटीट्यूड ना दिखाएं. रिश्तों में शक करने से दिक्कतें बढ़ सकती हैं, इसलिए संबंधों को मजबूत बनाने के लिए बातचीत में नम्रता रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6

Lucky  Color / शुभ रंग : सफेद

आज का उपाय : आज पूर्व दिशा की ओर मुंह करके शिवलिंग पर जल, दूध और अक्षत अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com