विज्ञापन

Numerology Prediction 3: समझदारी से बढ़ेंगी कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां!

आज के दिन का अंक 7 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति और केतु की ऊर्जा के साथ आपका दिन प्रभावित करेंगे. आपके अनुभव और आत्मविश्वास की वजह से आज लाभ के अवसर आकर्षित होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3: समझदारी से बढ़ेंगी कार्य क्षेत्र में जिम्मेदारियां!
मूलांक 3: सकारात्मक ऊर्जा से करियर और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपकी लोगों में एक अलग इमेज डेवलप होगी. उनके ऊपर आपकी बातों का गहरा प्रभाव पड़ेगा. सही समय पर आपको मिलने वाले अवसरों को आज पहचाना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज ऑफिस में आपकी कार्यशैली और अनुभव के आधार पर आपकी पहचान और उपलब्धियां में वृद्धि होगी. आपके काम से अधिकारी वर्ग काफी प्रभावित होंगे  अतिरिक्त जिम्मेदारियां के साथ आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. अपनी प्लानिंग के अनुसार आगे बढ़ाते चलें. आपकी प्लानिंग आपके व्यवसाय को नई रफ्तार दे सकती है. ग्राहकों के साथ संबंध बेहतर होंगे. आपके द्वारा लिए गए निर्णय से व्यवसाय को लाभ हो सकता है. लेकिन जल्दबाजी न करें.

Finance / फाइनेंस : आपके द्वारा लगातार की गई मेहनत और प्रयासों से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. आज कई बार आपको लाभ के अवसर मिलेंगे. सही समय पर आपको उन्हें पहचानना होगा. घर के अंदर किसी धार्मिक का आयोजन या उसकी तैयारी में आपका धन खर्च हो सकता है. अनावश्यक खर्चो को कंट्रोल करने का प्रयास करें. आर्थिक मामलों में आज योजना बनाकर चलने से लाभ होगा. इन्वेस्टमेंट करने पर आपको लाभ हो सकता है. लेकिन उसकी बेहतर प्लानिंग और पूरी जानकारी आवश्यक है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आप प्रेम संबंधों में तथा दांपत्य जीवन में पार्टनर के प्रति ईमानदार रहेंगे. दोनों के बीच बातचीत काफी बेहतर होगी. इससे आपके रिश्तों में सुधार होगा. आपकी पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी. प्रेम संबंधों में आगे की लाइफ को लेकर गंभीर बातचीत हो सकती है. लाइफ पार्टनर के द्वारा आपको पूरा सहयोग किया जाएगा. आज आपका जीवनसाथी के साथ बेहतर रिश्ता बनेगा. किसी भी बातचीत के दौरान ज्यादा चुप ना रहे. अपनी बात को स्पष्ट शब्दों में पार्टनर के साथ व्यक्त करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 5

Lucky Color / शुभ रंग : पिस्ता 

आज का उपाय : सात बादाम 21 बार सर से उल्टा उतार कर किसी बहती हुई नदी में प्रवाहित करें, अथवा किसी निर्जन भूमि में गाढ़ दें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com