Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज ऑफिस में आपको बेहतर जिम्मेदारी में कार्य करने का अवसर मिलेगा. काफी आक्रामकता से आप लोगों को आकर्षित करेंगे.अपने इमोशन पर आपको काबू रखना होगा. आपके द्वारा किए गए कार्यों से बेहतर प्रतिफल प्राप्त होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज का दिन आपकी लीडरशिप में बेहतर परिणाम प्राप्त करने का है. अधीनस्थ कर्मचारी आपकी बात को गंभीरता से सुनेंगे. आपके नेतृत्व में बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपके प्रयासों से सफलता प्राप्त होगी. आपके द्वारा लिए गए निर्णय काफी आक्रमक होंगे. ऑफिस में उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको बेहतर सपोर्ट मिलेगा. आपको कोई नई और बेहतर जिम्मेदारी दी जा सकती है.किसी भी कार्य को आवेश में ना करें. अधीनस्थ कर्मचारियों से बहस करने के बचें. व्यापार में आपकी मेहनत और हिम्मत से किसी भी कंपटीशन में आपको जीत मिलेगी.प्रॉपर्टी,कंस्ट्रक्शन, मेडिकल,सिक्योरिटी, स्पोर्ट्स सेक्टर में आज लाभ की स्थिति रहेगी.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आक्रामकता और बहादुरी भरे निर्णय से धन लाभ की स्थिति बनेगी. पैसा काफी तेज फ्लो में आएगा.लेकिन हॉस्पिटैलिटी और हॉस्पिटल, घर के मेंटेनेंस और परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च होगा.किसी कार्य से संबंधित कमीशन प्राप्त होगी.प्रॉपर्टी डीलिंग और सरकारी रुका हुआ धन के रूप में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.लॉन्ग टर्म में इन्वेस्टमेंट करें.आज प्रॉपर्टी में किया गया इन्वेस्टमेंट भविष्य में बेहतर लाभ देगा.गोल्ड, म्युचुअल फंड और हेल्थ इंश्योरेंस में निवेश कर सकते हैं.सट्टा, जुआ और शेयर में किया गया निवेश डूब सकता है.
Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आपको ईमानदारी बना कर रखनी होगी. मन की बात को शब्दों में पार्टनर से कहना होगा. बातचीत के दौरान भाषा का संयम रखें.आवेश में आकर कोई बात ना करें. छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें. पार्टनर के साथ संबंध बेहतर करने का प्रयास करें. रिश्तो में किया गया शक परिवार को बर्बाद कर देगा.लव मैरिज के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलेगी. इंटरकास्ट किसी व्यक्ति के साथ आपका अट्रैक्शन हो सकता है. परिवार के बड़े बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिलेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : लाल
आज का उपाय : आज एक ताम्बे के सिक्के पर लाल धागा लपेटकर किसी बहते हुए जल में प्रवाहित करें अथवा अपने पॉकेट में रखें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं