विज्ञापन

25 July 2026 Numerology Horoscope 5: नई नौकरी और आर्थिक स्थिति बेहतर करने में मिलेगी सफलता, निवेश से बचें

आज के दिन का अंक 6 और आपका मूलांक 5 है.आज बुध और शुक्र की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा.आज आपकी कम्युनिकेशन स्किल शानदार होगी.काफी समय से प्रयासरत महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी.आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है

25 July 2026 Numerology Horoscope 5: नई नौकरी और आर्थिक स्थिति बेहतर करने में मिलेगी सफलता, निवेश से बचें
मूलांक 5 वालों की खासियत?

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपके दिमाग में कई योजनाएं रहेंगी.लोग आपसे काफी आकर्षित होंगे. मल्टीपल बिजनेस या सोर्स आफ इनकम डेवलप हो सकते हैं.दिन की शुरुआत में सफलता से आपके उत्साह में वृद्धि होगी. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी क्रिएटिव सोच और क्विक डिसीजन मेकिंग पावर से करियर में कई कार्यो में सफलता हासिल होगी. आपके द्वारा दिए गए सुझाव काफी शानदार रहेंगे. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको काफी अप्रिशिएट किया जाएगा. नौकरी बदलने या नई नौकरी शुरू करने के लिए आज बेहतर सकारात्मक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं. मीडिया,मार्केटिंग, सेल्स और कम्युनिकेशन सेक्टर से जुड़े हुए लोगों के लिए आज विशेष लाभदायक दिन रहेगा.व्यवसाय में नए ग्राहकों के साथ आपकी संबंध बेहतर होंगे. ऑनलाइन बिजनेस में सकारात्मक सफलता मिलेगी.किसी बड़े प्रोजेक्ट में आज आपकी वजह से काफी प्रगति देखने को मिल सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से शानदार रहेगी.रुका हुआ धन आज आपके प्रयासों से मिल सकता है.मल्टीप्ल सोर्सेस से इनकम होगी. अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करें.सामाजिक मजबूती के लिए कार्य करें लेकिन दिखावे पर धन खर्च न करें. आज आपके द्वारा बजट प्लान करके लिए गए निर्णय से भविष्य में मजबूती मिलेगी. शेयर बाजार,इंट्राडे और म्युचुअल फंड के माध्यम से लाभ की स्थिति बनेगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट भी लाभदायक रहेगा. बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके एक साथ कई प्रेम संबंध और अफेयर्स चल सकते हैं. आज आपकी ऊर्जा से लोग काफी आकर्षित होंगे. आपके द्वारा काफी फ़्लर्ट किया जा सकता है. छोटी-मोटी बातें मजाकिया अंदाज में आप खत्म कर सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के सहयोग से आपके कार्यों में सफलता मिलेगी.किसी आकर्षक व्यक्ति से नए प्रेम संबंध बन सकते हैं.लव मैरिज के प्रयासों में सफलता मिलेगी. परिवार के साथ आज डिनर अथवा कहीं सरप्राइज ट्रिप का प्लान कर सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : ग्रीन   

आज का उपाय : आज गणेश जी को मोदक अर्पित करें एवं किसी किन्नर को हरे वस्त्र और श्रृंगार की सामग्री का दान कर आशीर्वाद लें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com