विज्ञापन

25 August 2026 Numerology Horoscope 5: पुराने संपर्कों से लाभ के संकेत, आर्थिक फैसलों में सावधानी जरूरी

आज के दिन का अंक 7 और आपका मूलांक 5 है. आज बुध और केतु की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज आपकी कम्युनिकेशन काफी शानदार होगी.आपके द्वारा दी गई सलाह लोगों के लिए लाभान्वित करेगी.

25 August 2026 Numerology Horoscope 5: पुराने संपर्कों से लाभ के संकेत, आर्थिक फैसलों में सावधानी जरूरी
मूलांक 05 का राशिफल
Photo Credit: NDTV

Personality Number 5 / मूलांक 5: किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज अपने बुद्धि और विवेक का बेहतर इस्तेमाल करके किया गया निर्णय शानदार रहेगा. अचानक आपके प्लान में बदलाव हो सकता है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर:

आज आपकी स्मार्ट कम्युनिकेशन से प्रोफेशन में काफी बेहतर सफलता प्राप्त होगी. आपके द्वारा किसी बड़ी से बड़ी समस्या को आसानी से खत्म किया जा सकेगा.मार्केटिंग, मास कम्युनिकेशन, टेलीकम्युनिकेशन और टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हुए जातकों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा. किसी पुराने संपर्क के माध्यम से व्यवसाय में बड़ी डील मिलने की संभावना है. नया व्यवसाय शुरू करने के लिए आज का दिन प्लानिंग और रिसर्च के लिए है.

Finance / फाइनेंस:

आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से थोड़ी बेहतर रहने की संभावना है. पुराने रुके हुए पेमेंट आज क्लियर हो सकते हैं. इनकम की कई अपॉर्चुनिटी प्राप्त होने की संभावना है. बिना रिसर्च और अधूरी जानकारी में कोई भी इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी परिचित व्यक्ति की सलाह को ध्यान से सुनें लेकिन अंतिम निर्णय अपने विवेक और ज्ञान के आधार पर करें. किसी भी फाइनेंशियल कमिटमेंट और डिसीजन को जल्दबाजी में ना करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन:

आज प्रेम संबंधों में थोड़ी चंचलता बनी रहेगी. एक साथ समय व्यतीत करने का मन करेगा. बीच-बीच में उतार चढ़ाव की वजह से दूरियां बढ़ सकती है. दिन के अंत में रोमांटिक एनर्जी एक्टिव रहेंगी. एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करें. कहीं बाहर घूमने का प्लान करें. अविवाहित लोगों के लिए विवाह से संबंधित प्रस्ताव किसी परिचित व्यक्ति के माध्यम से प्राप्त होने की संभावना है. पहले से चले आ रहे विवाद आज खत्म करने का प्रयास करें.

Lucky Number / शुभ अंक: 3
Lucky Color / शुभ रंग: हल्का हरा 

आज का उपाय: गणेश जी को 21 दूर्वा गांठ एवं 21 दाने साबुत मूंग के अर्पित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com