विज्ञापन

24 July 2026 Numerology Horoscope 9: नया घर, वाहन की खरीद और ट्रैवलिंग पर होगा धन खर्च!

आज के दिन का अंक 5 है और मूलांक 9 जो मंगल और बुध की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी. काफी समय से पेंडिंग काम आज पूरे हो सकते हैं.आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

24 July 2026 Numerology Horoscope 9: नया घर, वाहन की खरीद और ट्रैवलिंग पर होगा धन खर्च!
नए रिश्ते और सुख-सुविधाओं में वृद्धि के योग.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपको क्रोध और कठोर भाषा से बचना होगा. आज आपके द्वारा की गई मेहनत से परिस्थितियां बदल सकती है. आज आपके विरोधी भी आपके सामने नतमस्तक हो सकते हैं.आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी लीडरशिप में बड़ी कामयाबी मिलेगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आपके द्वारा की गई मेहनत से सफलता प्राप्त होगी.वरिष्ठ अधिकारियों को आप पर काफी भरोसा होगा.रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग सेक्टर में जुड़े लोगों के लिए लाभ की स्थिति रहेगी. आपके द्वारा किसी बड़ी डील का बेहतर प्रबंधन किया जाएगा. नई नौकरी की तलाश आज खत्म हो सकती है. किसी बेहतर और प्रभावशाली व्यक्ति से आज आपको बेहतर प्रस्ताव मिलेगा. परीक्षा की तैयारी में जातकों को आज सफलता प्राप्त हो सकती है. व्यवसाय में आज नई योजनाओं को लागू करने के लिए समय अनुकूल है.किसी बड़े कॉन्ट्रैक्ट को फाइनल करने में जल्दबाजी ना करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूत सुधार हो सकता है. रुका हुआ पेंडिंग पेमेंट मिल सकता है. इनकम बढ़ाने के प्रयास आज सफल हो सकते हैं. नया वाहन खरीदने की उम्मीद है. नया घर एवं गाड़ी पर खर्च हो सकता है. आज आपको खर्चो पर कंट्रोल करना होगा. बचत पर ध्यान देंगे. भविष्य में आर्थिक स्थिति शानदार रहेगी. म्युचुअल फंड और प्रॉपर्टी से भविष्य के लिए बेहतर लाभ प्राप्त होगा. ज्यादा लालच देने वाली स्कीम से दूर रहे. किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट में एक्सपर्ट की सलाह बेहतर रहेगी.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : रिश्तो एवं प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे का सम्मान रहेगा. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा इससे रिश्तों में विवाद होने की संभावना रहेगी. बातचीत करते समय आज नम्रता दिखाएं एवं कठोर शब्दों का इस्तेमाल ना करें. वैवाहिक जीवन में जीवन साथी की तरफ से बेहतर सहयोग प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. इससे आपके कार्यों में अनुशासन और सफलता प्राप्त होगी. अनमैरिड लोगों के जीवन में आज नए प्रेम संबंध एवं विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद  

आज का उपाय : आज बंदरों को गुड़ और चने, लाल फल डालें. गरीबों को आज लाल मसूर की दाल दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com