विज्ञापन

23 August 2026 Numerology Horoscope 6 : नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ होगा, आय के कई बड़े रास्ते बन सकते हैं

आज के दिन का अंक 5 और मूलांक 6 यानी शुक्र और बुध की ऊर्जा से आज आपकी कम्युनिकेशन और आकर्षक में जबरदस्त वृद्धि होगी. नेटवर्किंग के माध्यम से नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा.

23 August 2026 Numerology Horoscope 6 : नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ होगा, आय के कई बड़े रास्ते बन सकते हैं
23 August 2026 Numerology Horoscope 6
NDTV

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपकी पर्सनालिटी काफी आकर्षक रहेगी. आपके बोलने का तरीका लोगों को प्रभावित करेगा. किसी पुराने व्यक्ति के माध्यम से आपको जीवन में बदलाव का मौका प्राप्त हो सकता है. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : कार्यस्थल पर आपकी बेहतर कम्युनिकेशन पावर की वजह से आपके कई कार्य आसानी से पूरे होंगे. नेटवर्किंग के माध्यम से लाभ की स्थिति बनेगी. आपके द्वारा दी गई प्रेजेंटेशन काफी आकर्षक रहेगी. टीम के साथ मिलकर बेहतर कार्य कर सकेंगे. मार्केटिंग,सेल्स और कम्युनिकेशन से रिलेटेड फील्ड में आज बेहतर परिणाम प्राप्त होने की संभावना है. व्यवसाय में किसी पुराने ग्राहक से अचानक किसी बड़ी डील पर चर्चा फाइनल हो सकती है. पार्टनरशिप में बेहतर प्रस्ताव आपको प्राप्त होंगे.

Finance / फाइनेंस: आपकी आर्थिक स्थिति काफी शानदार रहेगी. इनकम के कई बड़े रास्ते बन सकते हैं. पेंडिंग पेमेंट में मूवमेंट देखने को मिलेगा. लग्जरी आइटम, कंफर्ट पर और शॉपिंग पर आपका धन खर्च होने की संभावना है. इमोशनल होकर कोई भी खर्च और इन्वेस्टमेंट ना करें. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी जानकारी और रिसर्च कर ले. बिना जांच परख के कोई भी धन निवेश न करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के साथ आकर्षक अधिक होगा. रोमांटिक पल बिताने का अवसर मिल सकता है. पार्टनर के साथ आज शाम के वक्त आउटिंग या सरप्राइज डिनर प्लान करें. किसी छोटी रोमांटिक ट्रिप की वजह से आपके रिश्तों में फिर से सक्रियता और नई ऊर्जा होगी. अनमैरिड लोगों की नई बातचीत प्रेम संबंध में बदल सकती है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ फ्यूचर सिक्योरिटी को लेकर बेहतर और लंबी चर्चा होगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा

आज का उपाय : आज किसी लक्ष्मी मंदिर में एक सफेद फूल और पांच छोटी हरी इलायची चढ़ाएं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com