विज्ञापन

22 July 2026 Numerology Horoscope 8: आपके प्रयासों से आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी!

आज के दिन का अंक है 3 है और मूलांक 8. शनि और बृहस्पति की ऊर्जा से आज आप काफी अनुशासित होकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे.लगातार की जा रही मेहनत में आज सफलता मिलने की संभावना है. आईए जानते हैं कि मूलांक 8 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

22 July 2026 Numerology Horoscope 8: आपके प्रयासों से आज आर्थिक स्थिति मजबूत होगी!
आर्थिक लाभ और प्रमोशन के बन रहे हैं योग.

Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपको काफी सहयोग में और धैर्य के साथ योजनाओं को लागू करना होगा. आपका अनुभव आज बेहतर निर्णय लेने में आपकी मदद करेगा. धीरे-धीरे सिचुएशन आपके मुताबिक बेहतर हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आपकी ईमानदारी और मेहनत करने की तरीके से अधिकारियों में आपको लेकर गंभीर चर्चा हो सकती है. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपको नई जिम्मेदारी या प्रमोशन दिया जा सकता है. नई नौकरी के इंटरव्यू या ट्रांसफर के लिए प्रयासरत जातकों को आज कामयाबी मिलेगी. विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर आज अनुशासन के साथ फोकस करना होगा. व्यवसाय में आज ग्राहकों के साथ बातचीत सकारात्मक रहेगी. व्यवसाय का विस्तार हो सकता है. ग्राहकों की आवश्यकता के हिसाब से व्यवसाय में परिवर्तन या बदलाव होने की संभावना है. कोई भी डील आज जल्दबाजी में ना करें.

Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति आपके प्रयासों से काफी बेहतर हो सकती है. अचानक बड़ा धन लाभ हो सकता है. पहले किए गए निवेशों से आज रिटर्न मिलने की संभावना है. इंश्योरेंस पॉलिसी और हेल्थ इंश्योरेंस पर आज आपका धन खर्च होने की संभावना है. बचत, बजट प्लान पर आपको ध्यान केंद्रित करना होगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट से अधिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी.सरकारी योजनाओं में पैसा इन्वेस्ट करना लाभदायक रहेगा. बिना जोखिम की जानकारी के भावनाओं में आकर कोई भी निवेश न करें. इन्वेस्टमेंट करने के साथ आपको धैर्य रखना होगा. भविष्य में बड़े धन लाभ की संभावना रहेगी.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपको समझदारी और व्यवहार में नम्रता रखनी होगी. पहले से किसी बात को लेकर हुए मतभेद बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में आज साथी का फुल सपोर्ट आपको प्राप्त होगा. नए प्रेम संबंध एवं विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है. माता-पिता की सेवा करें. उनके आशीर्वाद से आपके जीवन से कष्ट दूर होंगे. नए लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ेगा.बातचीत में कठोरता न रखें.आपके व्यवहार और ईमानदारी से रिश्तों में मिठास बढ़ेगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 4
Lucky Color / शुभ रंग : बेंगनी  

आज का उपाय : आज गरीब लोगों में उड़द दाल की खिचड़ी एवं छाता का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 8 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com