Personality Number 7 / मूलांक 7 : किसी भी माह की 7, 16, 25 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 7 होता है. आज आप मानसिक रूप से काफी मजबूत और सहज रहेंगे. आपका आत्मविश्वास काफी अधिक रहेगा.किसी महत्वपूर्ण कार्य में आपके इनट्यूशन की वजह से सफलता मिलेगी.किसी भी कार्य में जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा.आइये जानते हैँ मूलांक 7 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.इसके साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय.
Career / करियर : आज आपके एनालिसिस करने की क्षमता काफी तेज होगी. शांत रहकर आप किसी भी चीज की बेहतर रिसर्च कर सकते हैं. आपको सामाजिक रूप से लोगों के बीच उपस्थित रहना होगा, लेकिन मानसिक रूप से आप आज किसी भी योजना की बेहतर स्ट्रेटजी तैयार कर लेंगे. काफी समय से नई नौकरी का प्रयास कर रहे जातकों को आज कामयाबी मिल सकती है. किसी बड़े प्रोजेक्ट में आज सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. आपकी इनट्यूशन और धैर्य से लिए गए फैसले व्यवसाय में लाभदायक रहेंगे. किसी भी नए कॉन्ट्रैक्ट को साइन करने से पहले उसकी पूरी जांच कर लें. पारिवारिक व्यापार में आज आप अपने हिसाब से बदलाव करेंगे. डिजिटल व्यापार में लाभ की उम्मीद है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य लेकिन स्थिर रहेगी. आपको बचत पर ध्यान देना होगा. सही समय पर लिए गए बेहतर फाइनेंशियल डिसीजन से लाभ की स्थिति बनेगी. विदेश से संबंधित कंपनियों में निवेश या किसी बड़ी डील से लाभ की सिचुएशन बन सकती है.अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आज किसी धार्मिक आयोजन पर धन खर्च होने की संभावना है.किसी भी निवेश में जल्दबाजी न करें. पूरी रिसर्च करने के बाद ही इन्वेस्टमेंट करें.किसी व्यक्ति के प्रभाव में आकर अधिक धन खर्च नहीं करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आपका प्रेम संबंधों में आज एक दूसरे के प्रति भावनात्मक रूप से लगाव बढ़ेगा.किसी पुरानी बात की चर्चा से आज स्थिति भावुक हो सकती है. बचपन के मित्रों के साथ आज अचानक बातचीत या मुलाकात होने की संभावना है.आपका झुकाव आज अध्यात्म की ओर रहेगा. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ आध्यात्मिक और धार्मिक चर्चा आपको आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती को बढ़ाएगी.परिवार एवं माता-पिता के साथ समय व्यतीत करें. घर के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक यात्रा या कार्यक्रम में शामिल हों.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : सफेद
आज का उपाय : आज बहते हुए पानी में नारियल प्रवाहित करें,एवं गरीबों में दूध वितरित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं