विज्ञापन

22 July 2026 Numerology Horoscope 5: किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह से खत्म होगी जीवन की समस्याएं!

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 5 है.आज बृहस्पति और बुध से आपका दिन प्रभावित होगा. आपकी डिसीजन मेकिंग पावर से करियर को ऊंचाइयां मिलेगी.नए लोगों से बातचीत से बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है

22 July 2026 Numerology Horoscope 5: किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह से खत्म होगी जीवन की समस्याएं!
बुजुर्गों की सलाह से मिलेगा समाधान.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज का दिन जीवन में सकारात्मक बदलाव का होगा. लोग आपसे प्रभावित होंगे. आज का दिन नई शुरुआत के लिए बेहतर है. किसी बड़े शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी क्रिएटिव सोच एवं क्विक डिसीजन मेकिंग पावर जबरदस्त होगी.इससे आपको कई बड़े अवसर मिलेंगे. अधिकारियों एवं सहयोगी स्टाफ में आपका आकर्षण जबरदस्त होगा. आपके प्रमोशन या बड़ी जिम्मेदारी से संबंधित बातचीत आज सकारात्मक रहेगी.मार्केटिंग, सेल्स और मीडिया से जुड़े हुए लोगों के लिए आज काफी शानदार परिणाम प्राप्त होंगे.व्यवसाय में आज ग्राहकों की आवश्यकता के अनुसार आप बदलाव करने का प्रयास करेंगे. आज किए गए बदलाव भविष्य में बड़े लाभदायक रहेंगे. किसी नए प्रोजेक्ट के शुरू होने की संभावना है. पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सकारात्मक बदलाव हो सकता है. लाभ के बड़े अवसर प्राप्त होंगे.किसी व्यक्ति को उधार दिया गया धन आज वापस मिल सकता है. आमदनी बढ़ाने के लिए आपके प्रयास सफल होंगे.अनावश्यक खर्चो पर आपको कंट्रोल करना होगा. आपके द्वारा आज किए गए बचत के प्रयास सफल होंगे. भविष्य में बेहतर आर्थिक सफलता प्राप्त होगी. इन्वेस्टमेंट के लिए आज आपकी समझदारी और अनुभव कारगर रहेगा. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा. सरकारी स्कीम में पैसा लगाने से बेहतर रिजल्ट मिलेगा.किसी अनुभवी व्यक्ति या एक्सपर्ट की सलाह लेकर शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में काफी एक्साइटमेंट रह सकता है. ओवर कॉन्फिडेंस से बचकर रहना होगा,अन्यथा विवाद की स्थिति भी बन सकती है. आपसी बातचीत काफी बेहतर रहेगी. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें. उसकी समस्याओं और भावनाओं को समझने का प्रयास करें. नए प्रेम संबंध आज बन सकते हैं. वैवाहिक जीवन की शुरुआत या किसी खास व्यक्ति से बातचीत हो सकती है.आज परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करने से मानसिक शांति और सुकून मिलेगा. पिता एवं पिता समान किसी व्यक्ति की सलाह से कई समस्याएं अपने आप खत्म हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : हरा   

आज का उपाय : गरीब छात्रों को कॉपी किताब पेन आदि का दान करें. किसी किन्नर को हरे रंग की साड़ी का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com