Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 4 होता है. आपकी आत्मविश्वास और कार्य प्रणाली से सिचुएशन आपके पक्ष में बनेगी.आज किसी भी बड़े निर्णय से पहले उसकी पूरी जानकारी कर लें. जीवन में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा अनुशासन में रहकर कार्य किया जाएगा. आपके द्वारा किसी भी जिम्मेदारी को बेहतर तरीके से पूरा किया जाएगा.आज आपकी इमेज अधिकारियों में काफी बेहतर बनेगी. नौकरी छोड़ने या किसी बात पर टकराव की स्थिति में धैर्य रखें.आज की गई मेहनत से भविष्य में आपको बेहतर अवसर प्राप्त होंगे.रिसर्च से संबंधित छात्रों के लिए आज दिन अनुकूल रहेगा. व्यवसाय में ग्राहकों के साथ बेहतर संबंध बनेंगे. व्यवसाय के विस्तार के लिए नई योजना बन सकती है.साझेदारी के व्यवसाय में आज ईमानदारी के साथ पार्टनर के प्रति नीतियों में स्पष्टता रखें.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति अचानक काफी बेहतर हो सकती है.शेयर बाजार या ट्रेडिंग के माध्यम से अचानक धन लाभ की स्थिति बनेगी.आपके खर्चों पर आज लगाम कसने की आवश्यकता है. घर में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट,गाड़ी और धार्मिक आयोजनों पर आपका धन अधिक खर्च हो सकता है. फाइनेंशियल मैनेजमेंट पर ध्यान देना होगा.छोटे-छोटे लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. किसी भी इन्वेस्टमेंट से पहले उसकी पूरी जानकारी करें.कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट जल्दबाजी में ना करें.ज्यादा जोखिम लेकर इन्वेस्टमेंट करना बेहतर नहीं होगा.आज सिक्योर निवेश भविष्य में आपको बेहतर लाभ देगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध एवं रिश्तो में आज धैर्य और समझदारी दिखानी होगी. पुरानी गलतफहमियों को आज बातचीत के माध्यम से खत्म किया जा सकता है.वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर समन्वय और लंबी चर्चा हो सकती है. आज आप परिवार से संबंधित कोई बेहतर निर्णय करेंगे.परिवार का आपको सपोर्ट प्राप्त होगा.नए प्रेम संबंध बन सकते हैं.विवाह योग्य जातकों की विवाह की बातचीत आगे बढ़ेगी. सामाजिक मान प्रतिष्ठा में आज वृद्धि होगी.
Lucky Number / शुभ अंक : 8
Lucky Color / शुभ रंग : सिलेटी
आज का उपाय : आज जौ के आटे की गोली बनाकर मछलियों के लिए डालें. जमादार को तम्बाकू दें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं