Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपके प्रयासों से पहले से चले जा रहे प्रोजेक्ट में प्रगति होगी. लोग आपकी बातों से आकर्षित होंगे.आपका नए लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा.किसी भी कार्य में जल्दबाजी की जगह पूरी प्लानिंग के साथ आगे बढ़ना लाभदायक होगा. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपके द्वारा की गई मेहनत का सकारात्मक असर देखने को मिलेगा. उच्च अधिकारियों के द्वारा आपकी प्रशंसा की जाएगी. आपको नई बेहतर जिम्मेदारियां दी जा सकती हैं. प्रमोशन और ट्रांसफर से संबंधित सकारात्मक सूचना प्राप्त होगी. कंपटीशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज बेहतर परिणाम प्राप्त होंगे. व्यवसाय में नए लोगों के साथ संबंध बनेंगे.रुका हुआ प्रोजेक्ट आज मूव कर सकता है. व्यवसाय के विस्तार करने के लिए आज स्ट्रेटजी तैयार करें. पार्टनरशिप के व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा. किसी व्यक्ति को उधार में दिया गया धन आज वापस मिलने की संभावना है. इनकम के साथ-साथ आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है. बेहतर भविष्य के लिए बजट प्लान करके चलें. सेविंग्स पर ध्यान केंद्रित करें. घर में बच्चों की शिक्षा से संबंधित खर्चों में बढ़ोतरी होगी. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट लाभदायक रहेगा.किसी भी स्कीम में निवेश से पहले एक्सपर्ट से सलाह अथवा जांच करने के बाद निर्णय करें.आज किए गए निवेश से भविष्य में बेहतर लाभ मिलने की संभावना है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंध एवं वैवाहिक जीवन में आपसी बातचीत और समझ बढ़ेगी. पहले से बनी हुई गलतफहमी और विवाद आज बातचीत से खत्म हो सकते हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के द्वारा आपको हर बात में पूरा सपोर्ट किया जाएगा. नए प्रेम संबंध और विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. आज परिवार के साथ व्यतीत किए गए समय से माहौल खुशनुमा होगा. छोटी-छोटी खुशियों में आज आप शामिल होंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन
आज का उपाय : आज किसी केले के पौधे की जड़ में चने की दाल और हल्दी, केसर चढ़ाएं एवं उसे पीला कपड़ा अर्पित करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं