विज्ञापन

22 July 2026 Numerology Horoscope 1: करियर में आज का दिन प्रमोशन और तरक्की का रहेगा!

आज दिन का अंक 3 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और बृहस्पति  ऊर्जा से आपका करैक्टर काफी शानदार बनेगा. आप अपने टैलेंट का खुलकर प्रयोग कर सकेंगे 

22 July 2026 Numerology Horoscope 1: करियर में आज का दिन प्रमोशन और तरक्की का रहेगा!
रिश्तों में दूर होंगी गलतफहमियां.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता  है. आज आपके जीवन में नए सकारात्मक बदलाव होंगे.कुछ बेहतर कर गुजरने की इच्छा रहेगी. आपके अंदर लीडरशिप डेवलप होगी.अपने अनुभव के माध्यम से लक्ष्य की प्राप्ति करने का प्रयास करें. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज का दिन काफी शानदार रहेगा. आज नया प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है. बेहतर जिम्मेदारी मिल सकती है. उच्च अधिकारी आपके नेचर से काफी प्रभावित होंगे. नौकरी में प्रमोशन अथवा नई नौकरी के इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. व्यवसाय में आज तरक्की के अवसर मिलेंगे. पुराने और नए ग्राहकों के साथ बेहतर समन्वय बनेगा. व्यवसाय के विस्तार करने के लिए आज दिन शानदार है. साझेदारी से संबंधित व्यवसाय में सफलता मिलेगी. नीतियों को स्पष्ट रखें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन स्ट्रांग रह सकती है. पेंडिंग पेमेंट रिलीज होगा. इनकम के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे.अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी. आज आपको बचत करने पर ध्यान केंद्रित करना होगा. इन्वेस्टमेंट में जल्दबाजी करना बेहतर नहीं होगा. लॉन्ग टर्म के लिए आज इन्वेस्टमेंट करें.प्रॉपर्टी, एजुकेशन सेक्टर और सरकारी कंपनियों में निवेश करने से बेहतर लाभ प्राप्त होगा. ज्यादा जोखिम वाली योजनाओं से दूर रहे.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में काफी नजदीकियां होगी. पहले से किसी बात की वजह से चल रहा विवाद आपकी समझदारी से खत्म हो सकता है. वैवाहिक लोगों के जीवन में आज जीवनसाथी का बेहतर सहयोग और भरोसा प्राप्त होगा. परिवार के साथ समय व्यतीत करें, इससे रिश्तों में नजदीकियां होगी. आज किसी योग्य एवं सरकारी नौकरी वाले व्यक्ति के साथ आपके प्रेम संबंध अथवा विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky  Color / शुभ रंग : केसरिया 

आज का उपाय : आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति या गरीबों में यथाशक्ति अनुसार गेहूं का दान करना लाभदायक होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com