विज्ञापन

21 July 2026 Numerology Horoscope 5: किसी कार्यक्रम अथवा बिजनेस ट्रैवल के दौरान बनेंगे नए प्रेम संबंध!

आज के दिन का अंक 2 और आपका मूलांक 5 है. आज चंद्र और बुध से आपका दिन प्रभावित होगा. कम्युनिकेशन स्किल और डिसीजन मेकिंग पावर मजबूत होगी. कोई बड़ा अचीवमेंट आज आपको प्राप्त हो सकता है. आईए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

21 July 2026 Numerology Horoscope 5: किसी कार्यक्रम अथवा बिजनेस ट्रैवल के दौरान बनेंगे नए प्रेम संबंध!
यात्रा के दौरान बन सकते हैं नए प्रेम संबंध.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज आपकी मेहनत और बेहतर विश्लेषण क्षमता से परिस्थितियां आपके अकॉर्डिंग बेहतर हो सकती है.नई स्किल सीखने और नए लोगों के साथ जुड़ने से आज दिन सकारात्मक रहेगा. आज किसी भी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी बेहतर कम्युनिकेशन पावर से किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में आपके द्वारा दिए गए प्रेजेंटेशन में कामयाबी मिलेगी.आपकी बात काफी प्रभावी रहेगी. लोग आपकी बातों से सहमत होंगे. आपके दिए गए सुझाव काफी महत्वपूर्ण होंगे.वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर दिया जा सकता है. मीडिया,सेल्स और मार्केटिंग,बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा.नई नौकरी के प्रयास कर रहे जातकों के लिए आज सफलता मिल सकती है. व्यवसाय में आज का दिन विस्तार करने के लिए है. कोई बड़ी डील आपके व्यवसाय को और बड़ा बना सकती है. डिजिटल व्यापार में आज सफलता मिलेगी.किसी नए अनुबंध प्रपत्र पर साइन करने से पहले बेहतर तरीके से सोचें और निर्णय करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी पॉजिटिव रहेगी. किसी व्यक्ति को दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है. एडिशनल इनकम बढ़ सकती है. आय के स्रोत बढ़ाने पर आज आपके प्रयास सफल होंगे.किसी कार्य के सिलसिले में अचानक ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है. नए वाहन की खरीद और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर खर्च होने की संभावना है. आर्थिक संतुलन पर विशेष ध्यान देना होगा. अनावश्यक खर्च और खरीदारी से बचें. आज छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट से आपको बेहतर लाभ हो सकता है.म्युचुअल फंड और सरकारी योजनाओं में निवेश से लाभ होगा. एक्सपर्ट की सलाह और एक्सपीरियंस के माध्यम से शेयर बाजार में छोटे निवेश लाभकारी रहेंगे.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में पहले से चली आ रही गलतफहमी बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकती है. आपको संबंधों में कम्युनिकेशन बनाकर रखना होगा. किसी इवेंट, सोशल मीडिया या बिजनेस ट्रैवल में नया प्रेम संबंध बन सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी के साथ बेहतर भविष्य की चर्चा सकारात्मक रह सकती है. पार्टनर के साथ शॉर्ट ट्रिप प्लान करें.परिवार के साथ समय व्यतीत करें. आज पारिवारिक माहौल काफी खुशनुमा रहेगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : फिरोजी  

आज का उपाय : आज किसी छात्र को उसकी पढ़ाई से संबंधित आवश्यक वस्तुओं को देकर मदद करें एवं किसी किन्नर को हरी सब्जी और मूंग का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com