विज्ञापन

21 July 2026 Numerology Horoscope 2: आपके हेल्पिंग नेचर से समाज में मिलेगा मान सम्मान!

आज दिन का अंक है 2 और आपका मूलांक 2 है. आज चन्द्रमा की दोहरी ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा. आज आपके मन में काफी संवेदना रहेगी. आज आक्रामकता की जगह धैर्य से कार्य करना होगा. आईए जानते हैं मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

21 July 2026 Numerology Horoscope 2: आपके हेल्पिंग नेचर से समाज में मिलेगा मान सम्मान!
मददगार स्वभाव दिलाएगा सम्मान.

Personality Number 2 / मूलांक 2 : किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज आपकी पहचान अन्य लोगों से अलग होगी. आपके निर्णय शानदार होंगे.डिप्लोमेटिक बिहेवियर से आपको अधिक लाभ मिलेगा.आज आप लोगों की भावनाओं को आसानी से समझ सकेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 2 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आज आप लोगों की मदद करेंगे. आपका सहयोगी स्टाफ आज आपको काफी इज्जत और सम्मान देगा. काफी समय से रुके हुए प्रोजेक्ट आज फिर से शुरू हो सकते हैं. ऑफिस में आपके अनुभव से बड़ी-बड़ी समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकता है. ऑफिस की गुप्त राजनीति से आज आपको दूर रहना बेहतर होगा. नई जॉब के इंटरव्यू,सरकारी विभाग में अटके हुए कार्य, मीडिया और कंसल्टेशन से संबंधित लोगों को बेहतर परिणाम मिलेंगे. व्यवसाय में आज साझेदार की तरफ से आपको आसानी रहेगी. साझा व्यवसाय में लाभ की स्थिति रहेगी.पुराने ग्राहकों के द्वारा कोई बड़ी डील मिल सकती है. ऑनलाइन बिजनेस और टूर एंड ट्रेवल्स के फील्ड में सफलता हासिल होगी.किसी भी नए कॉन्ट्रैक्ट से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी शानदार हो सकती है. रुका हुआ धन आज आपके प्रयासों से मिल सकता है. परिवार में किसी व्यक्ति की वजह से आज आपका धन खर्च हो सकता है. आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. इनकम के साथ-साथ आपको खर्चों पर कंट्रोल करने की आवश्यकता है. ऑनलाइन शॉपिंग और भावनात्मक रूप से खर्च करने पर कंट्रोल करें. छोटी-छोटी बचत आपको बड़ा लाभ दे सकती है. निवेश करते समय आज धैर्य रखें. नई स्कीम में पैसा लगाते समय उसकी पूरी जानकारी कर लें. किसी परिचित के कहने या प्रभाव में आकर निवेश न करें. किसी भी फाइनेंशियल डिसीजन से पहले उसकी पूरी रिसर्च कर लें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके संबंधों में एक दूसरे के प्रति भावनात्मक लगाव होगा. पहले से बनी हुई दूरियां आज बातचीत के माध्यम से खत्म हो सकती है. वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के द्वारा आपको सपोर्ट दिया जाएगा. आपके साथ जीवनसाथी का रिश्ता काफी बेहतर और समझदारी भरा रहेगा. विवाह योग्य जातकों के जीवन में आज विवाह से संबंधित बातचीत बन सकती है. नए प्रेम संबंध बनेंगे. परिवार के साथ समय व्यतीत करें. शाम के वक्त कहीं आउटिंग पर जाएं. ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग की समस्या से रिश्तों में तनाव हो सकता है. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : ऑफ व्हाइट 

आज का उपाय : अर्धरात्रि में चंद्रमा को कच्चा दूध और जल मिलाकर चढ़ाएं और किसी कुष्ठ रोगी को सफेद मिठाई का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 2 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com