विज्ञापन

Numerology prediction 6 : आकर्षक पर्सनालिटी और कम्युनिकेशन से मिलेंगे उन्नति के अवसर, संबंधों में बढ़ेगी मिठास

आज के दिन का अंक 5 और मूलांक 6 यानी शुक्र का बुध के साथ संयोजन आपके संबंधों में प्रेम और आकर्षक को बढ़ावा देगा. साथ ही आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 6 : आकर्षक पर्सनालिटी और कम्युनिकेशन से मिलेंगे उन्नति के अवसर, संबंधों में बढ़ेगी मिठास
आज भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय ना करें.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है. आज आपका नेचर काफी आकर्षक रहेगा. आपकी भाषा और पर्सनैलिटी लोगों को आपसे जुड़ने के लिए प्रेरित करेगी. आज आपके मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी. आइये जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : ऑफिस में आपकी उपस्थिति काफी अट्रैक्टिव और चार्मिंग रहेगी. आपकी कम्युनिकेशन पावर आपको एक अलग पहचान देगी. कर्मचारियों के साथ मिलकर कार्य करने से कामयाबी मिलेगी. करियर में उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे. आज का दिन पब्लिक डीलिंग के लिए बेहतर परिणाम देने वाला हो सकता है. आज भावनाओं में आकर कोई बड़ा निर्णय ना करें. व्यवसाय में आज आपके ब्रांड वैल्यू की वजह से आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी. नए ग्राहकों द्वारा आपको लाभ दिया जा सकता है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी स्ट्रांग होगी. आपको फाइनेंशियल मैटर में बैलेंस बनाकर चलना होगा. एक से अधिक स्रोतों से आमदनी होगी. घर में साज सज्जा, कंफर्ट और लग्जरियस से रिलेटेड बड़े खर्च हो सकते हैं. आज बचत योजना पर काम किया जा सकता है. इन्वेस्टमेंट के लिए आज का दिन काफी लाभकारी रहेगा. रिसर्च करने के बाद आज इन्वेस्टमेंट करें. दिखावे या अनावश्यक रूप से बड़े खर्च और खरीदारी पर नियंत्रण करें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : लव लाइफ में आज पॉजिटिविटी बढ़ेगी. पार्टनर के साथ आपका लगाव पहले से अधिक होगा. आपसी संबंध में प्यार और भरोसा बढ़ सकता है. विवाह योग्य जातकों के वैवाहिक संबंध बनने की संभावना है. पार्टनर के साथ अपनी फिलिंग्स को स्पष्ट रूप से शेयर करें. वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे के प्रति मिठास बढ़ेगी. जीवनसाथी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा. घर में माहौल आज बेहतर और खुशनुमा होगा.

Lucky Number / शुभ अंक : 9

Lucky Color / शुभ रंग : सफेद.

आज का उपाय : आज मंदिर या किसी अन्य धर्म स्थान अथवा महिलाओं को सफेद रसगुल्ला खिलाएं तथा चावल का दान करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com