विज्ञापन

Numerology prediction 5 : मल्टीटस्किंग से हो सकती है व्यापार में समस्या, संतान सम्बंधित मिल सकती है खुशखबरी

आज के दिन का अंक 5 और आपका मूलांक 5 है, यानि की आज बुध की डबल ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आज आपकी बुद्धि जबरजस्त काम करेगी साथ ही आपकी कम्युनिकेशन जादुई रहेगी. आइए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है.

Numerology prediction 5 : मल्टीटस्किंग से हो सकती है व्यापार में समस्या, संतान सम्बंधित मिल सकती है खुशखबरी
व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है.

Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23  तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आपके द्वारा कही गई बातों से आज लोग आपसे प्रभावित होकर जुड़ने का प्रयास करेंगे. नए विचार और नए लोगों के साथ संबंध आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.

Career / करियर : आज कार्यक्षेत्र में आपके संवाद और स्मार्ट थिंकिंग से करियर में आपको आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे. मल्टीटास्किंग से आपको भ्रम की स्थिति बन सकती है.एक ही जगह अपना फोकस बना कर रखें.कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपके सुपुर्द किया जा सकता है. व्यापार में किसी भी समस्या का सलूशन आपके द्वारा किया जा सकता है. क्विक डिसीजन से होगा लाभ. व्यवसाय में विस्तार होने की संभावना है. आपके कम्युनिकेशन से बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. आज पुराने सम्पर्क के माध्यम से आपको व्यावसायिक लाभ होने की उम्मीद है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर हो सकती है. आज इनकम के नए स्रोत देख सकते हैं. कई स्रोतों से आज आपको धन लाभ होने की उम्मीद है. व्यवसाय में बड़ी डील होने से आपको लाभ होगा. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. घर की महिला सदस्यों के ऊपर आपका धन खर्च हो सकता है. लाभ हानि और आय व्यय का संतुलन बनाकर चलें.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान और भावनाओं की कदर बढ़ेगी. पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने का मौका मिलेगा. पहले से चला आ रहा विवाद आज खत्म हो सकता हैं. सिंगल जातकों की लव स्टोरी आज शुरू हो सकती है. अपने पार्टनर की भावनाओं को महत्व दें.आज घर में पार्टनर के द्वारा कोई खुशखबरी मिल सकती है. कोई मकान या सोना खरीदने से सम्बंधित प्लानिंग हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 3

Lucky Color / शुभ रंग :  आसमानी.

आज का उपाय : 325 ग्राम साबुत मूंग को उबालकर शक़्कर और देशी घी मिलाकर उसे किसी गाय को खिलाएं.

लेखक के बारे में
img
अंकशास्त्री गौरव कुमार दीक्षित
Contributer
डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित आईएसओ 9001-2015 सर्टिफाइड एस्ट्रोलॉजर हैं जिनकी न्यूमेरोलॉजी, टैरो रीडिंग में विशेषज्ञता है. एस्ट्रो वास्तु, टैटू एक्टिवेशन,... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 5 Horoscope, Mulank 5 Rashifal, Mulank 5 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com