विज्ञापन

Numerology Prediction 1: करियर में ट्रांसफर या प्रमोशन का मिलेगा गोल्डन चांस, प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता

आज दिन का अंक 5 है और मूलांक 1 जो कि सूर्य ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. आज सूर्य और बुध की मिश्रित ऊर्जा आपको बहादुरी के साथ जीवन में आगे बढ़ने का मौका देगी.

Numerology Prediction 1: करियर में ट्रांसफर या प्रमोशन का मिलेगा गोल्डन चांस, प्रेम संबंधों में मिलेगी सफलता
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज लाभ मिल सकता है.

Personality Number 1 / मूलांक 1 : किसी भी माह की 1,10,19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आपके हर जगह साहसिक फैसले लेंगे. करियर, व्यापार और रिश्तों में आज आपको कामयाबी मिलेगी. आपके विरोधी भी आपके सामने पस्त हो जाएंगे. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे आज का आपके लिए खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी कार्यप्रणाली सबसे अलग होगी. आपकी निर्णय लेने की क्षमता लोगों को आपकी और आकर्षित करेगी. अधिकारियों के द्वारा आपको सम्मानित किया जा सकता है. किसी मीटिंग में आपके द्वारा सफल प्रेजेंटेशन दिए जाने से आज आपको प्रमोशन दिया जा सकता है. ट्रांसफर के लिए प्रतीक्षारत जातकों का आज पसंदीदा स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज लाभ मिल सकता है. व्यवसाय में आज नए ग्राहकों को जोड़ने पर आपका फोकस होना चाहिए. किसी जानकार व्यक्ति के द्वारा कोई बड़ा ऑर्डर आपको मिल सकता है. साझेदारी के व्यवसाय में लाभ होगा. बड़ा इन्वेस्टमेंट रणनीति बनाकर सही समय पर करें.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. आपको फाइनेंसियल कंडीशन के स्थायित्व पर ध्यान देना होगा. सोर्स आफ इनकम के नए स्त्रोत बन सकते हैं. आज आपको अपने अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. शोऑफ के लिए अनावश्यक खरीददारी ना करें. इनकम बढ़ाने के लिए किसी भी प्रकार का जोखिम ना लें. शेयर बाजार और SIP में इन्वेस्टमेंट करना लॉन्ग टर्म के लिए सुरक्षित रहेगा.

Love and Personal Life / लव  एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपकी प्रेम संबंधों में आपकी बातचीत से एक दूसरे के प्रति सहानुभूति बढ़ेगी. आपके पार्टनर के साथ समय व्यतीत करके, बातचीत के माध्यम से अपने रिश्ते को बेहतर बनाना होगा. छोटी-छोटी बातों पर रिएक्ट ना करें. सिंगल लोगों की आज नई लव स्टोरी शुरू हो सकती है. जीवनसाथी के ऊपर आपको भरोसा करना होगा. साथ ही उसकी फिलिंग्स को सम्मान देना होगा. पुराना घरेलू विवाद आज समाप्त हो सकता है. आपके नेचर की वजह से मधुरता आएगी.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky  Color / शुभ रंग :  केसरिया.

आज का उपाय : आज आपको गणेश जी के किसी मंदिर में 21 दूब गांठ और कोई हरी सब्जी रखनी है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 1 Horoscope, Mulank 1 Rashifal, Mulank 1 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com