विज्ञापन

Numerology Prediction 9: नेतृत्व क्षमता से कैरियर और व्यवसाय में होगी प्रगति!

आज के दिन का अंक  5 है और मूलांक 9 जो मंगल और बुध की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आवेश में आकर कोई व्यावसायिक निर्णय ना करें. धैर्य के साथ लिए निर्णय में लाभ होगा. आईए जानते हैं कि मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology Prediction 9: नेतृत्व क्षमता से कैरियर और व्यवसाय में होगी प्रगति!
आवेश नहीं, समझदारी से करें निर्णय.

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आप अतिरिक्त आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ किसी भी कार्य को पूरा करेंगे. आपकी क्षमताओं से कार्य आसानी से पूरे होंगे.जल्दबाजी ना करें. रुके हुए कार्यों में आज आपकी वजह से प्रगति हो सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आपके द्वारा जबरदस्त मेहनत और नेतृत्व करने के तरीके की ऑफिस में चर्चा और प्रशंसा होगी. उच्च अधिकारियों को आप प्रभावित कर सकेंगे. किसी भी जिम्मेदारी को आप महत्वपूर्ण मानकर पूरा करेंगे. नई नौकरी का इंतजार आज खत्म हो सकता है. किसी बड़े प्रोजेक्ट अथवा प्रमोशन से संबंधित खुशखबरी मिल सकती है. करियर में आज सकारात्मक प्रगति का योग बन रहा है. साथी कर्मचारियों के साथ अपना व्यवहार सौम्य रखें. टीम के साथ मिलकर बेहतर परिणाम हासिल होंगे. व्यावसायिक विस्तार कर सकते हैं. नया प्रोजेक्ट आज आपके व्यवसाय को बढ़ाने का काम करेगा. ग्राहकों के साथ आपके संबंध बेहतर बनेंगे. इससे कोई नई डील बन सकती है.

Finance / फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यवसाय में धन का विशेष लाभ होगा. अतिरिक्त आय के स्रोत बनने की संभावना है. आपको अनावश्यक खर्चों पर कंट्रोल करना होगा. बजट प्लान करके फाइनेंशियल डिसीजन करें. आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट करें. जल्दबाजी में निवेश करना घातक रहेगा. ज्यादा जोखिम आपको आर्थिक कष्ट दे सकता है. किसी भी नई योजना में एक्सपर्ट की एडवाइस से इन्वेस्टमेंट करें. ज्यादा जोखिम और लालच में आकर निवेश करना आपके धन को डूबा सकता है. परिवार की आवश्यकताओं की पूर्ति पर आपका धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / प्रेम एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपकी आक्रामक ऊर्जा रहने से पुराने विवाद खत्म हो सकते हैं. आज आपको पार्टनर के साथ बातचीत एकदम खुलकर करनी होगी. वैवाहिक जीवन में पार्टनर का पूरा सहयोग प्राप्त होगा. परिवार एवं बच्चों के साथ समय व्यतीत करें. घूमने जाने का प्लान करें. कोई सरप्राइज ट्रिप अथवा डिनर का प्लान आपका मन खुश कर देगा. सिंगल जातकों के लिए नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है. आज आपके मल्टीप्ल अफेयर्स रह सकते हैं. बातचीत के दौरान झूठ और गलत शब्दों के इस्तेमाल से बचें, अन्यथा छोटी बात बड़ा विवाद का स्वरूप ले सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : क्रीम 

आज का उपाय : गाय के लिए पालक और हरी सब्जी खिलाएं एवं बंदरों के लिए फल अथवा चने डालें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 9 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com