Personality Number 4 / मूलांक 4 : किसी भी माह की 4, 13, 22 और 31 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 4 होता है. अन्य दिनों की तुलनात्मक आज आपकी सोच थोड़ा रहस्यमई रह सकती है. किसी भी मसले में आप अलग अंदाज से समाधान कर सकते हैं. जीवन में अचानक बदलाव और किसी भी परिस्थिति के लिए आपको मेंटल प्रिपेयर रहना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 4 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे आज का खास उपाय आपके लिए.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपको काफी जिम्मेदारी के साथ मेहनत करनी पड़ सकती है. आज की गई मेहनत आपको लंबे समय तक बेहतर परिणाम देगी. टेक्नोलॉजी के हिसाब से आज आपको नई भूमिका निभानी पड़ सकती है. ऑफिस की गंदी राजनीति से दूर रहना बेहतर होगा. जॉब चेंज करने के प्रयास करने वाले जातकों को थोड़ा सतर्क रहना होगा. आज का समय डिसिप्लिन और हार्ड वर्क से अपने करियर को आगे बढ़ाने का है. बिजनेस में आज नए तरीके से कार्य योजना लागू हो सकती है. व्यावसायिक प्रक्रिया बढ़ाने के लिए टेक्नोलॉजी का सहारा लिया जाएगा. ज्यादा रिस्की डिसीजन ना करें. व्यवसाय में पुराने जुड़े हुए लोगों से आपको लाभ मिल सकता है.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल एनर्जी को अपने पक्ष में करने के लिए कड़ा अनुशासन और बेहतर प्लान आवश्यक है. रुका हुआ पेमेंट आज धीरे-धीरे आपको प्राप्त हो सकता है. आज इनकम स्लोली स्लोली बढ़ेगी. अचानक किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए आपको बजट की आवश्यकता पड़ सकती है. लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट के लिए आज कोई बेहतर प्लान आपको मिलेगा. आज इनकम बढ़ाने या आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए किसी भी प्रकार के शॉर्टकट से दूर रहे. मेहनत और अनुशासन से स्थितियां आपके पक्ष में होगी.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंध या अन्य रिश्तो में बातचीत के दौरान संवाद स्पष्ट रखें. आपका नेचर काफी गंभीर सोच वाला होगा. आपकी गंभीरता से आपके संबंधी और पार्टनर आपकी ओर आकर्षित होंगे. रिश्तो में ओवरथिंकिंग करने से बिखराव हो सकता है. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. जीवनसाथी की सोच आपको आगे बढ़ाएगी एवं आपके खुलकर सपोर्ट करेगी. पारिवारिक जिम्मेदारियों को दोनों लोग मिलकर बेहतर तरीके से निभाएंगे. छोटी-छोटी बातों को अपनी गंभीरता से इग्नोर करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 2
Lucky Color / शुभ रंग : नेबी ब्लू
आज का उपाय : आज के दिन किसी भूखे व्यक्ति को, जो अचानक आपको दिखे उसे पेट भर के भोजन और जल देने से आपको सभी संकटों से छुटकारा देने वाला होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं