विज्ञापन

Numerology Prediction 3: सरकारी प्रोजेक्ट और किसी भी सरकारी कार्य में मिलेगी सफलता!

आज के दिन का अंक 3 और आपका मूलांक 3 मिलकर बृहस्पति की डबल ऊर्जा के साथ आपके ज्ञान और धन के साथ भाग्य में वृद्धि होगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन. 

Numerology Prediction 3: सरकारी प्रोजेक्ट और किसी भी सरकारी कार्य में मिलेगी सफलता!
ज्ञान बढ़ेगा, अवसर भी बढ़ेंगे.

Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले व्यक्तियों का मूलांक 3 होता है. आज आपको देखकर लोग प्रेरित होंगे. आपको अपने ज्ञान का अहंकार नहीं करना है. आपकी सलाह आज काफी महत्वपूर्ण रहेगी. आज का दिन सीखने और सिखाने का है. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है, साथ ही जानेंगे इनके लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : शिक्षा, धर्म, अध्यात्म, कंसल्टेंसी के लिए आज का दिन शानदार है. आप आज एक अच्छे गाइड और ट्रेनर के रूप में काम कर सकेंगे.आज आपके ज्ञान से बिज़नेस बढ़ेगा.आपके द्वारा आज बेहतरीन तरीके से समझाया जा सकेगा. लोग आसानी से कन्वेन्स हो सकेंगे. आप आज लोगों की बातों को भी सुनें. किसी भी कार्य में आज जल्दबाजी ना करें. ईगो और गलतफहमी की वजह से ऑफिस में अधिकारियों से विवाद हो सकता है.

Finance / फाइनेंस : आज आपके द्वारा दी गई एडवाइस और कोचिंग, कंटेंट राइटिंग एवं फाइनेंस के माध्यम से धन का आगमन होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी. बच्चों की शिक्षा एवं किसी धार्मिक आयोजन पर धन खर्च हो सकता है. लॉन्ग टर्म में निवेश करना लाभदायक रहेगा. आज आपको इन्वेस्टमेंट में किस्मत का सहारा मिलेगा. ज्यादा रिस्क लेना आज भारी पड़ सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी कोर्ट कचहरी या सरकारी दफ्तर में आपको बेहतर संबंध बनाने का अवसर मिलेगा. हंसी मजाक और घूमने फिरने के साथ-साथ कहीं ट्रिप पर जाने का मौका मिलेगा. आज आपकी विवाह से संबंधित बातचीत आगे बढ़ेगी. परिवार में बड़े बुजुर्गों के साथ समय विताने का अवसर मिलेगा. घर में मांगलिक आयोजन का हिस्सा बनेंगे. किसी भी व्यक्ति के साथ आज अकड़ कर या गलत शब्दों में बात ना करें. किसी भी विवाद की स्थिति में आज लोगों के साथ बातचीत के माध्यम से निस्तारण करने के प्रयास करें.

Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : ऑफ व्हाइट 

आज का उपाय : 7 साबुत हल्दी की गांठे आज शिवलिंग पर अर्पित करें अथवा बहती नदी में प्रवाहित करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 3 Horoscope, Astrology, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com