Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज की ऊर्जा आपकी जीत और उद्देश्यों की पूर्ति करने की है. आज अपने जीवन में बड़े कदम उठाने का समय आ गया है. आज आपकी परिस्थितियां आपको आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करेंगी. आइए जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आपकी आत्मविश्वास से आज आपके करियर में बड़ी ऊंचाइयों पर जाने का मौका मिलेगा. बहुत ही महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर आपके करियर को चमका सकता है. कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों और स्पोर्ट सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आज आपको प्रशस्ति पत्र दिया जा सकता है. बात करने के दौरान शब्दों को नाप कर बोलें एवं बातचीत के दौरान संयम रखें. आपकी अतिरिक्त सक्रियता की वजह से आज आपके व्यवसाय में कुछ एक्स्ट्रा लाभ की स्थिति प्राप्त हो सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंशियल एनर्जी काफी एक्टिव रहेंगी अलग-अलग जगह से आपको धन की प्राप्ति होगी. पुरानी पेंडिंग पेमेंट आज आपको मिल सकते हैं. किसी आवश्यक कार्य की वजह से आज आपको ट्रेवलिंग करने का मौका मिलेगा. मेरा वहां जा नया घर खरीदने की प्लानिंग आज पूरी हो सकती है इन्वेस्टमेंट करने से पहले आपको एक्सपर्ट से सलाह लेना सही होगा. आज आपको धनलाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे लेकिन आपको सही राह चुननी होगी. ओवर एक्ससिटेड होकर कोई भी फाइनेंशियल कमिटमेंट ना करें.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आकर्षण पीक पर रहेगा. छोटे-छोटे इशू इग्नोर करें, अन्यथा छोटी बातें बाद में बड़ा विवाद क्रिएट कर सकती हैं. किसी स्पोर्ट इवेंट में सिंगल जातकों की लव स्टोरी शुरू हो सकती है. रिश्तो में बातचीत के दौरान समझदारी का परिचय दें. जीवनसाथी के साथ आज फैमिली प्लानिंग और बड़ी फाइनेंशियल प्लानिंग हो सकती है. छोटे भाई बहनों से संबंधित कोई बड़ा निर्णय आपको लेना होगा. बातचीत के दौरान गुस्सा और ईगो पर कंट्रोल रखें छोटी-छोटी बातों पर एक्शन ना लें.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : डार्क रेड.
आज का उपाय : आज गरीब बच्चों, बंदरों, गाय को लाल फल खिलाएं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं