Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज अचानक आपके जीवन में परिवर्तन और आगे बढ़ने के कई अवसर आएंगे. सही समय पर आपको उन्हें पहचानना होगा और तुरंत निर्णय लेकर लाभ लेना होगा. आइये जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आज ऑफिस में किसी खास मौके पर आपको अपनी क्विक डिसीजन पॉवर का इस्तेमाल करना होगा. आपके बेहतर कम्युनिकेशन की वजह से कोई बड़ा प्रोजेक्ट आपकी कंपनी को मिल सकता है. आपके अधिकारियों के द्वारा आपसे प्रभावित होकर बड़ी जिम्मेदारी या प्रमोशन किया जा सकता है. नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए किसी पुराने साथी के द्वारा बेहतर ऑफर दिया जा सकता है. व्यवसाय में आज आपको बाजार की आवश्यकताओं के बारे में समझना होगा. गलतफहमी या जल्दबाजी में किसी भी एग्रीमेंट को फाइनल ना करें. लापरवाही की वजह से आज काम बिगड़ भी सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी मजबूत रहेगी. कई बार धनलाभ के योग बनेंगे, लेकिन आपको खर्च पर कंट्रोल रखना होगा. अन्यथा आया हुआ धन वापस खत्म हो सकता है. किसी कार्य के पूरे होने या टारगेट कंप्लीट होने पर आज आप को कमीशन के रूप में एडिशनल इनकम प्राप्त हो सकती है.ऑनलाइन शॉपिंग में आपका धन खर्च हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज नई ऊर्जा का संचार होगा. आज अपने पार्टनर के साथ आपको कहीं बाहर घूमने जाने का मौका मिलेगा. पुरानी गलतफहमी और तनाव आज खत्म हो सकते हैं. किसी नजदीकी संबंध या मित्र के माध्यम से आज आपके नए प्रेम संबंध बन सकते हैं. आपका आकर्षण काफी जबरदस्त होगा. पत्नी के साथ आज थोड़ा विवाद हो सकता है, लेकिन परिस्थितियां शाम के वक्त तक ठीक हो जाएगी. किसी पारिवारिक समस्या का निदान होगा. आपके द्वारा बनाई गई नीतियों को जीवनसाथी का सपोर्ट मिलेगा. शाम के वक्त जीवनसाथी या परिजनों के साथ आउटिंग और खाने-पीने, मौज मस्ती का योग बन रहा है.
Lucky Number / शुभ अंक : 7
Lucky Color / शुभ रंग : हल्का हरा.
आज का उपाय : आज किसी किन्नर को हरी साड़ी, हरे रंग की चूड़ियां और कुछ पैसे भेंट देकर उनका आशीर्वाद लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं