Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर अटूट साहस और निर्णय लेने की क्षमता होगी आपकी ऊर्जा आज किसी भी परिस्थिति को कंट्रोल में करके परिणाम प्राप्त कर सकती है. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : ऑफिस में आज आपकी पर्सनालिटी सबसे आकर्षक होगी. कोई भी निर्णय आपके बिना नहीं लिया जा सकेगा. अथॉरिटी के द्वारा आपको कोई अहम जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है. प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों के लिए आज परिणाम सुखद रहेंगे. आपका आत्मविश्वास आज बेहद जबरदस्त कार्य करेगा. कठिन से कठिन कार्य आपके द्वारा आसानी से किया जा सकता है. व्यवसाय में आज घर के साथ निर्णय लेने होंगे. जल्दबाजी से आपको दिक्कत का सामना भी करना पड़ सकता है. कोई बड़ा व्यवसाय आज शुरू करने का प्लान बन सकता है. व्यावसायिक प्रतिद्वंदियों से आज आपको जीत हासिल होगी.
Finance / फाइनेंस: आज फाइनेंशियल सिचुएशन काफी बेहतर रहेगी. प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य में आज बड़ा धन लाभ हो सकता है. रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन के कामों में आज सफलता हासिल होगी. पूर्व में किए गए इन्वेस्टमेंट से आज रिटर्न बेहतर प्राप्त होगा. कोई पेंडिंग पेमेंट आज रिलीज होकर आपको प्राप्त हो सकता है. भावनाओं में आकर या गुस्से में दिए गए निर्णय आपको आर्थिक रूप से दिक्कत में डाल देंगे. आज आपको अनावश्यक खर्च और खरीदारी पर कंट्रोल करना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आपको पारदर्शिता रखनी होगी. एक से ज्यादा अफेयर संबंधों को खराब कर सकते हैं. आज अपनी फिलिंग्स को पार्टनर के साथ शेयर करने के लिए सही समय है. किसी ऊर्जावान व्यक्ति के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है. पुराने टूटे हुए रिश्तों में आज फिर से सक्रियता देखने को मिलेगी. आपका गुस्सा और ईगो आपके वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति उत्पन्न कर सकता है. इसलिए बातचीत करते समय सौम्य एवं शालीन व्यवहार रखें. परिवार की जिम्मेदारी एवं महत्वपूर्ण निर्णय आज आपके द्वारा लिए जा सकते हैं.
Lucky Number / शुभ अंक : 5
Lucky Color / शुभ रंग : ऑरेंज.
आज का उपाय : आज गाय को लाल मसूर की दाल खिलाएं, इससे आपको आर्थिक संपन्नता प्राप्त होगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं