विज्ञापन

Numerology prediction 6: प्रेम संबंधों में जबरदस्त आकर्षण, करियर में मिलेगी सफलता

आज के दिन का अंक 9 और मूलांक 6 यानी शुक्र का मंगल के साथ संयोजन आपको आज रिश्तों में प्रेम और भौतिक एवं वित्तीय स्थिति में संतुलन बनाने के लिए है. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के व्यक्तियों के जीवन में इसका क्या असर होगा.

Numerology prediction 6: प्रेम संबंधों में जबरदस्त आकर्षण, करियर में मिलेगी सफलता
आपके द्वारा दिए प्रस्ताव को आसानी से मंजूरी मिलेगी.

Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 6 होता है.आज आपको व्यवसाय और ऑफिस दोनों जगह अट्रैक्शन और एक्स्ट्रा एक्टिव होने की वजह से सम्मान और लाभ की स्थिति बनेगी. आज आपके प्रयासों से बड़ी कामयाबी मिल सकती है. आइए जानते हैं कि मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.साथ ही जानेंगे मूलांक 6 के लोगों के लिए आज का खास उपाय.

Career / करियर : आज आपकी क्रिएटिविटी और कार्यकुशलता की वजह से करियर में लाभ की स्थिति बनेगी. वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आपको प्रोत्साहित किया जा सकता है. बड़ी जिम्मेदारी आपका दिन शानदार बना देगी. यदि नौकरी बदलने का प्रयास करेंगे, तो आज आपको सफलता प्राप्त हो सकती है. रियल एस्टेट और कंसल्टेंसी से जुड़े जातकों को आज लाभ मिलेगा.आपके द्वारा दिए प्रस्ताव को आसानी से मंजूरी मिलेगी. किसी महिला सहकर्मी से आपको सपोर्ट प्राप्त होगा.आज आपको प्रमोशन या मनोवांछित ट्रांसफर मिलने की उम्मीद है. 

Finance / फाइनेंस: आज निवेश से समंधित प्लानिंग और स्ट्रेटजी बन सकती है. आज आपकी वित्तीय स्थिति में जबरजस्त उछाल आ सकता है. आपको पुराने निवेश से रिटर्न मिल सकता है. पार्टनरशिप व्यवसाय में आज आपको लाभ होगा. साझेदारी की स्थिति स्पष्ट करनी होगी. व्यवसाय में आज आपको इन्वेस्टमेंट करना होगा. व्यावसायिक इक्विपमेंट खरीदने पड़ सकते हैं. कम्फर्ट, लक्ज़री, गाड़ी बगैरह खरीदने में धन खर्च हो सकता है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में आक्रामक ऊर्जा सक्रिय रहेगी. एकदूसरे के प्रति प्रेम में जूनून रहेगा. फिजिकल अट्रैक्शन काफी अधिक रहेगा. कई लोग आपके प्रति शारीरिक और मानसिक आकर्षित रहेंगे. आज एक दूसरे के साथ फिजिकल होना और रोमांस करने का मौका मिलेगा. एक से ज्यादा अफेयर और फ्लर्ट करने का नेचर आपका पार्टनर से विवाद करा सकता है. किसी पुराने पार्टनर या मित्र को आज आपकी याद आ सकती है. आपका आकर्षण उसे आपकी ओर खींच सकता है. नए प्रेम सम्बन्ध बन सकते हैं. जीवनसाथी के साथ घर के इंटीरियर और साज सज्जा को लेकर चर्चा और निर्णय हो सकते हैं.घर में किसी मांगलिक आयोजन की खरीदारी के लिए प्लानिंग हो सकती है.

Lucky Number / शुभ अंक : 4

Lucky Color / शुभ रंग : गुलाबी.

आज का उपाय : आज शिवलिंग पर इत्र चढ़ाएं एवं महिलाओं को मेकअप का सामान गिफ्ट करें.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mulank 6 Horoscope, Mulank 6 Rashifal, Mulank 6 Lucky Number
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com