Personality Number 5 / मूलांक 5 : किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वालों का मूलांक 5 होता है. आज का दिन आपके लिए जिंदगी में बेहतर अवसर लेकर आया है. आज सिचुएशंस के अकॉर्डिंग आपको कार्य करने होंगे. दिन में कई बार सिचुएशंस बदल सकती हैं. आपको मेंटल प्रिपेयर रहना होगा. आइए जानते हैं मूलांक 5 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है. साथ ही जानेंगे आज के लिए आपका खास उपाय.
Career / करियर : आपकी कम्युनिकेशन स्किल और डिसीजन मेकिंग पावर से ऑफिस में आज लोग आपसे काफी प्रभावित होंगे. किसी बड़ी मीटिंग या बड़े प्रोजेक्ट का प्रजेंटेशन आपके द्वारा दिया जा सकता है. क्लाइंट डीलिंग में आज आपको बड़ी कामयाबी हासिल होगी. नई नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों के लिए शुभ समाचार या सकारात्मक संकेत मिल सकते हैं. उच्च अधिकारियों का ऑफिस में आपको बड़ा सपोर्ट प्राप्त होगा. छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें अन्यथा सफलता का बड़ा अवसर गवा सकते हैं. आज के दिन व्यवसाय में आपको पुराने संबंधों से बातचीत करके व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ाना होगा. सोशल मीडिया के माध्यम से किया गया प्रचार आपको बड़े व्यावसायिक अवसर प्रदान कर सकता है. व्यवसाय के संबंध में आज ट्रैवलिंग करनी पड़ सकती है.
Finance / फाइनेंस: आज आपकी फाइनेंसियल कंडीशन काफी बेहतर रहेगी. लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे. मल्टीटास्किंग की वजह से कई जगह से आपको धन लाभ होगा. अननेसेसरी एक्सपेंस पर आपको कंट्रोल करना होगा. एडिशनल इनकम बढ़ सकती है. कमीशन बेस्ड बिजनेस में आज बड़े धन लाभ की उम्मीद है. प्रॉपर्टी रियल एस्टेट में आपको लाभ हो सकता है. छोटे-छोटे इन्वेस्टमेंट भविष्य में आपको बड़ा आर्थिक लाभ देंगे. आज आपको कमाए हुए धन से एक बड़ा हिस्सा बचत के रूप में सुरक्षित रखना होगा.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज आपके प्रेम संबंधों में काफी एक्टिविटी रहेगी. किसी बेहतर व्यक्ति के साथ नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है. पुराने परचित मित्रों के साथ आज कहीं घूमने या पार्टी करने का मौका मिल सकता है. आज आपका आकर्षण आपकी बोलने की वजह से होगा. अत्यधिक बोलने की वजह से आपके प्रेम संबंधों में दिक्कत भी आ सकती है. पार्टनर को आपके द्वारा बार-बार उसकी बात को रोकने से गुस्सा आ सकता है. वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे के प्रति भरोसा और विश्वसनीय बढ़ेगी. पहले से चली आ रही रिश्तो की कलेश आज खत्म हो सकती है. आपके द्वारा कहीं पार्टनर के साथ घूमने और मौज मस्ती करने के लिए प्लान बनेगा. ओवर एक्साइटमेंट में कोई कमिटमेंट ना करें.
Lucky Number / शुभ अंक : 6
Lucky Color / शुभ रंग : हरा.
आज का उपाय : किसी गरीब विद्यार्थी को आज कॉपी,किताब, पेन या पढ़ाई से संबंधित चीजे दिलवाकर उसकी सहायता करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं