Aaj ka Mulank 5 Ank Jyotish 23 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 5, 14, 23 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 5 होता है. आज का दिन आपके लिए नए आइडिया और बेहतर कम्युनिकेशन स्किल के साथ लोगों को आकर्षित करने की कला प्रदान करेगा. आज आपके अंदर आत्मविश्वास और निर्णय लेने की जबरदस्त क्षमता होगी.
करियर : नेटवर्किंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होने वाला है. आज आपको नई डील मिल सकती है. आपके बोलने की कला लोगों को प्रभावित करेगी, जिससे लोग आपसे सहमत होकर आपको नया बिजनेस दे सकते हो. कुल मिलाकर आज बेहतर प्रेजेंटेशन आपकी सफलता की चाबी है. ध्यानपूर्वक कार्य करें जल्दबाजी से बचें.
फाइनेंस: काफी टाइम से अटका हुआ कोई कार्य आपका बन सकता है, जिसकी वजह से आपकी इनकम में सुधार होगा. आज आपको बड़े धन लाभ के योग बन रहे हैं. घूमने फिरने या किसी घरेलू आवश्यकता की वजह से आपके खर्च आज बढ़ जाएंगे. निवेश करना चाहते हैं तो आज छोटे-छोटे निवेश करके लाभान्वित हो सकते हैं. अपने बजट का प्लान करके ही आगे बढ़े.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आप लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेंगे. आपसे बात करने और आपके साथ समय बिताने के लिए लोगों के मन में उत्सुकता होगी. प्रेम संबंधों के लिए दिन बहुत शानदार है. क्वालिटी टाइम स्पेंड करने का मौका मिलेगा. आपके जीवन में नए लोगों के साथ आपका मेल मिलाप बढ़ेगा. आज आप शानदार ऊर्जा के साथ सब कुछ अच्छे से हैंडल करेंगे.
शुभ अंक : 6
शुभ रंग : नीला.
ये भी पढ़ें:-पुनर्जन्म पर शास्त्र-पुराणों में क्या कहा गया है? हिंदू मान्यता में इंसान बार-बार क्यों लेता है जन्म
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं