विज्ञापन

मूलांक 2 राशिफल: आज चंद्र-मंगल की युति से होगा अचानक धन लाभ, पर मूड स्विंग्स से बचें

आज के दिन का मूलांक 9 है. मूलांक 9 का सम्बन्ध मंगल देव से है. यह व्यक्ति को ऊर्जा, लीडरशिप, लड़ने की क्षमता और कार्य के प्रति उत्साह देते है. आइये जानते हैं कि मूलांक 2 के व्यक्तियों के जीवन में करियर, फाइनेंस, लव लाइफ आदि में कैसा रहने वाला है 22 अप्रैल 2026 का दिन, साथ ही जानेंगे मूलांक 2 के जातकों के लिए शुभ अंक और शुभ रंग.

मूलांक 2 राशिफल: आज चंद्र-मंगल की युति से होगा अचानक धन लाभ, पर मूड स्विंग्स से बचें
Mulank 2: मूलांक 2 के जातकों के लिए कैसा रहेगा 22 अप्रैल 2026 का दिन?

Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 22 April 2026: किसी भी माह के 2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक 2 होता है. अंक 2 का सम्बन्ध चंद्र ग्रह से होता है. आज आपकी सोचने की क्षमता बहुत मजबूत होगी. आज आप थर्ड आई से बहुत कुछ समझेंगे. आप थोड़ा सेंसेटिव हो सकते हैं. आज मंगल और चन्द्रमा का संयोजन इनके जीवन में क्या बदलाव लाएगा, आइये जानते हैं.

करियर : आज आपको एक टीम के रूप में काम करने से सफलता मिलेगी. सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. निर्णय लेने में आपको आज असमंजस का सामना करना पड़ सकता है. अपने आप पर भरोसा करें और मजबूत प्लानिंग करें. मिलकर काम करने से आज सफलता मिलेगी. किसी बड़े प्रोजेक्ट में सफलता हासिल होगी. 

फाइनेंस : आज आपको साझा व्यापार में लाभ हो सकता है. निवेश के लिए दिन अच्छा है. छोटे छोटे निवेश लाभकारी सिद्ध होंगे. अचानक से आज आपको धनलाभ होगा. आज दिन में पैसा धीरे धीरे आपके पास आएगा. सेविंग्स पर ध्यान देना जरुरी है. भविष्य के लिए बचत योजनाओं को क्रियान्वयन करने का समय आ गया है. 

लव/व्यक्तिगत लाइफ : ओवरथिंकिंग और मूड स्विंग्स की समस्या हो सकती है, इसके चलते मानसिक थकान संभव है. रिश्तों के लिहाज से आज का दिन अच्छा है. पॉजिटिविटी बढ़ेगी और रिश्ता मजबूत होगा. आज आपके कनेक्शन एक-दूसरे के साथ बहुत मजबूत होंगे. रिश्तों में ओवरथिंकिंग ना करें. 

शुभ अंक : 4

शुभ रंग : क्रीम.

ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com