Aaj ka Mulank 2 Ank Jyotish 24 April 2026: अंक ज्योतिष के अनुसार, किसी भी माह की 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 2 होता है. आज के दिन 2 अंक की ऊर्जा मूलांक 2 के जातकों के लिए मानसिक गहराई, इमोशन और मूड स्विंग लेकर आ रही है. इनके नेचर बहुत केयरिंग और सेंसेटिव रहता है. बहुत जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं.
करियर : आज आपके कार्य स्थल पर किसी भी तरह कोई जल्दबाजी नहीं दिखानी है. एक परिपक्व लीडर की तरह पूरी टीम को साथ लेकर प्रदर्शन का ध्यान रखना होगा. यदि आप परदे के पीछे टीम लीडर की तरह कार्य करते हैं, तो बहुत शानदार परिणाम प्राप्त होंगे. कोई भी निर्णय लेते समय पूरी जांच अवश्य कर लें.
फाइनेंस: उधार लेकर यदि आप कोई व्यापार करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपका दिन बेहतर नहीं है. आर्थिक स्थिति साधारण रहेगी. अचानक घर में आपसे किसी खास डिमांड को लेकर खर्च बढ़ सकता है. अपना बजट निर्धारित करें और भविष्य में सुरक्षा की दृष्टि से निवेश योजनाओं पर ध्यान दें.
लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : यदि आपका आपके जीवनसाथी के साथ या लव मेट के साथ किसी तरह का कोई तनाव या गलतफहमी है, तो आज स्पष्ट रूप से बैठकर सुलह कर लें. किसी भी तरह की गलतफहमी को बढ़ने ना दें. आज का दिन आपके जीवन के लिए काफी खास है. प्रेम संबंध में आप एक-दूसरे से पूरी तरह अटैच हो जाएंगे.
शुभ अंक : 9
शुभ रंग : सिल्वर.
ये भी पढ़ें:-कालरात्रि इतनी अहम क्यों हैं तंत्र विधान में? पंडित गौरव कुमार से जानिए वाम मार्ग की रहस्यमयी रस्में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं