Personality Number 6 / मूलांक 6 : किसी भी माह की 6, 15, 24 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है. आज का दिन मूलांक 6 के जातकों के लिए लग्जरियस और सुख संपत्ति दायक रह सकता है. रिश्ता और फाइनेंस में आज ग्रोथ देखने को मिलेगी. नए लोगों से संबंध बनेंगे. मूलांक 6 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपका फोकस आपको मिले टास्क पर होना चाहिए. आज अपनी प्रेजेंटेशन से आप लोगों को अपने प्लान की ओर आकर्षित कर पाएंगे. आपकी क्लाइंट्स फॉर ऑफिस में बॉस आपके प्रयासों से प्रसन्न होंगे. आज किसी बहुत बड़े व्यक्ति या किसी पॉवरफुल लीडर से आपको बड़ा लाभ पहुंचाने वाला प्रोजेक्ट मिल सकता है. आज आपको अचानक लाभ कमाने की अपॉर्चुनिटी मिल सकती है. बिना किसी विलंब के इस लाभ को प्राप्त करने के मजबूत प्रयास करें.
Finance / फाइनेंस: आज के दिन आपको किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से लाभ प्राप्त हो सकता है. एक से अधिक स्रोतों से आज लाभ की प्राप्ति होगी. अचानक धन लाभ किसी भी रूप में आपको प्राप्त हो सकता है. घर की लग्जरियस और समाज में दिखावे के ऊपर आपका खर्च बढ़ सकता है. खर्च करते समय दिमाग का इस्तेमाल करें. आज आपको भविष्य के लिए फाइनेंशियल ग्रोथ मिल सकती है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज का दिन आपके लिए रिश्तो के लिहाज से बहुत शानदार और रोमांटिक रहने वाला है. जीवनसाथी के साथ आपकी नजदीकियां और बढ़ेंगी. किसी पुरानी बात को लेकर आज मनमुटाव दूर हो सकता है. वैवाहिक जीवन में आज एक दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बताने का मौका मिलेगा. सिंगल लोगों की आज नई प्रेम कहानी शुरू हो सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : नीला.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं