Personality Number 3 / मूलांक 3 : किसी भी माह की 3, 12, 21 और 30 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 3 होता है. आजकल मौका पर आपको भाग्य का सहारा मिलेगा. आपके आत्मविश्वास और भाग्य के सहारे आज का दिनआपकी ग्रोथ का है. यदि आपने अपने ज्ञान का सही प्रयोग किया तो सफलता आपके कदमों में होगी. आइये जानते हैं मूलांक 3 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज का दिन आपके करियर के लिए हाथ से बहुत शानदार और तरक्की देने वाला है. आज आपको कोई नई जिम्मेदारी अथवा प्रमोशन मिल सकता है. नई जिम्मेदारी से मन काफी प्रसन्न रहने वाला है. किसी भी कार्य का प्रबंध आज आपके द्वारा खास तरीके से किया जा सकता है. आपके अंदर आज निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता होगी. आज आप एक अच्छे काउंसलर की तरह अपने काम को लीड करेंगे.
Finance / फाइनेंस: आज का दिन आपकी आर्थिक प्रगति का है. आपको आज बड़ा धनलाभ हो सकता है. आय के स्रोत बढ़ सकते हैं. किसी पुराने इन्वेस्टमेंट से बड़ा लाभ या बोनस के रूप में धन की प्राप्ति संभव है. अगर आप इन्वेस्टमेंट करना चाहते हैं, तो पहले बेहतर प्लान करें उसके बाद ही आगे बढ़े. इन्वेस्टमेंट में बड़े रिस्क ना लें. घर में आवश्यक वस्तुओं पर आज खर्च होने की संभावना है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में सकारात्मक बनेगी. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मजबूत और प्रभावी होंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए आज किसी अच्छे संबंध का ऑफर आ सकता है. घर में किसी मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है. आज भाग्य का सहारा आपको मिलेगा.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : लाल.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं