Personality Number / मूलांक 9 - किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही एनर्जेटिक है. आज आप बहुत बहादुर के साथ अपने फैसले लेंगे. किसी की फैसले को लेते समय ध्यान रखें या तो बड़ा लाभ या बड़े हानि हो सकती है.
Career / करियर : आज आपकी संपूर्ण ऊर्जा आपको कार्य करने में सहायता प्रदान करेगी. आपका एग्रेसिव नेचर आपकी लीडरशिप को डेवलप करेगा. अचानक आपके करियर में कोई बड़ी अपॉर्चुनिटी आपको मिल सकती है. यदि आप जॉब चेंज करना चाहते हैं तो उसके लिए भी दिन बेहतर है. किसी भी प्रोजेक्ट में पूरी टीम के साथ मिलकर कार्य करें.
Finance / फाइनेंस: अचानक बड़े धन लाभ होने की संभावना है. आर्थिक स्थिति आज काफी मजबूत हो सकती है. आज आपको घर में अचानक बड़े खर्च का सामना करना पड़ सकता है. शॉर्ट टर्म में अगर प्रॉफिट कमाना चाहते हैं तो पूरे अनुशासन के साथ आज मजबूत प्रयास कीजिए. आपको तुरंत लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे.
Love and Personal Life / लव लाइफ/ व्यक्तिगत जीवन : आज आपका दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा. अचानक आपके प्रति लोगों में आकर्षण बढ़ेगा. अपने गुस्सा, ईगो और एटीट्यूड को थोड़ा कंट्रोल में रखना होगा. आज आपका एनर्जी लेवल काफी हाई रहेगा जिसकी वजह से रिश्तो में गलतफहमी हो सकती है. नया रिश्ता शुरू होने से पहले ही खत्म हो सकता है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : ऑरेंज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं