विज्ञापन

Buddha Purnima 2026: क्यों नहीं समझ पाते लोग अपनी असली कीमत, गौतम बुद्ध की इस कहानी में छिपा है जवाब

Buddha purnima 2026 story : गौतम बुद्ध की ये कहानी बताती है कि इंसान की असली कीमत उसकी पहचान और आत्मविश्वास से तय होती है, न कि दूसरों की नजर से.

Buddha Purnima 2026: क्यों नहीं समझ पाते लोग अपनी असली कीमत, गौतम बुद्ध की इस कहानी में छिपा है जवाब
यह कहानी हर इंसान को पढ़नी चाह‍िए.

Buddha Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा 2026 इस साल 1 मई को मनाई जाएगी और हिंदू पंचांग के अनुसार ये हर साल वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि को पड़ती है, इसलिए इसे वैशाखी पूर्णिमा भी कहा जाता है. ये दिन भगवान गौतम बुद्ध को समर्पित होता है, क्योंकि माना जाता है कि उनका जन्म भी इसी दिन हुआ था. यही वजह है कि इस दिन को बेहद पवित्र माना गया है और लोग इसे आध्यात्मिक रूप से खास मानते हैं. गौतम बुद्ध की शिक्षाएं आज भी लोगों को सही राह दिखाती हैं और उनकी कहानियां जिंदगी को नए नजरिए से देखने की सीख देती हैं.

जब अपनी कीमत जानने की चाह में बुद्ध के पास पहुंचा व्यक्ति

कहानी के मुताबिक एक व्यक्ति अपने जीवन का उद्देश्य और अपनी असली कीमत जानना चाहता था. वो गौतम बुद्ध के पास पहुंचा और उनसे इसका जवाब मांगा. बुद्ध ने उसे सीधे जवाब देने के बजाय एक पत्थर दिया और कहा कि बाजार में जाकर इसकी कीमत पता करो, लेकिन इसे बेचना मत.

Narasimha Jayanti 2026: नरसिंह जयंती आज, इस समय करें भगवान नरसिंह की पूजा, पढ़ें विधि, मंत्र और कथा

हर जगह बदली कीमत, पर सच नहीं बदला

वो व्यक्ति सबसे पहले एक फल वाले के पास गया. फल वाले ने पत्थर को देखकर कहा कि ये ज्यादा काम का नहीं है, लेकिन इसकी चमक ठीक है, इसलिए वो इसके बदले 10 आम दे सकता है. इसके बाद वो एक सब्जी वाले के पास पहुंचा, जिसने कहा कि इसके बदले एक बोरी आलू मिल सकते हैं. दोनों ने अपनी समझ के हिसाब से कीमत लगाई, लेकिन असली पहचान किसी को नहीं थी.

Latest and Breaking News on NDTV

जौहरी ने खोला असली राज

आखिर में वो एक जौहरी के पास पहुंचा. जौहरी ने पत्थर को ध्यान से देखा और तुरंत समझ गया कि ये कोई साधारण पत्थर नहीं, बल्कि बेहद कीमती रत्न है. उसने कहा कि वो इसके बदले लाखों रुपए देने को तैयार है. यहीं उस व्यक्ति को समझ आया कि चीज वही थी, लेकिन नजर बदलते ही उसकी कीमत बदल गई.

सबसे बड़ी सीख क्या है

जब वो व्यक्ति वापस बुद्ध के पास गया, तो बुद्ध ने समझाया कि इंसान की कीमत भी इसी पत्थर की तरह होती है. हर कोई आपको अपनी समझ और नजर के हिसाब से आंकेगा. लेकिन आपकी असली पहचान वही कर पाएगा, जिसे सही परख होगी. इसलिए जरूरी है कि आप खुद को पहचानें, अपनी खूबियों को समझें और दूसरों की राय से ज्यादा अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com