Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है. आज आपकी मानसिक स्थिति काफी पावरफुल रहेगी. आज आप काफी प्रैक्टिकल होकर सोचेंगे. आज आपके धैर्य की परीक्षा होगी. आधे अधूरे कामों को पहले पूरा करें, और अनुशासन में रहकर आगे के लिए कार्य योजना तैयार करें. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज आपके अनुशासन और मेहनत की वजह से ऑफिस में आपकी चारों तरफ चर्चा होगी. अध्याय के साथ अपनी जिम्मेदारी को निभाएंगे. किसी सरकारी कार्य में आज आपको सफलता हासिल होगी. रुके हुए प्रोजेक्ट में आज मूवमेंट देखने को मिलेगा. ऑफिस में आज आपको अतिरिक्त जिम्मेदारी से कार्य करना पड़ सकता है. उच्च अधिकारियों से आज आपको बेहतर गाइडलाइन मिल सकती है. प्रॉपर्टी और कंस्ट्रक्शन, ट्रांसपोर्ट से संबंधित व्यापार में आज दिन बहुत शानदार रहेगा. आज कोई पुरानी डील में कामयाबी मिल सकती है. पार्टनरशिप के व्यवसाय में पार्टनर के साथ प्रदर्शित रखें.
Finance / फाइनेंस : आज आर्थिक स्थिति में धीमी-धीमी प्रगति होगी. कैश फ्लो स्लो रहेगा लेकिन स्थायित रहेगा. आज आपके खरसन में बढ़ोतरी और पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं. पुराना कर्ज या देनदारी से संबंधित कोई टेंशन आज खत्म हो सकती है. निवेश के लिए आज का दिन बेहतर नहीं है. किसी के इनफ्लुएंस में आकर कोई भी धन निवेश न करें. सामाजिक रूप से अपनी प्रतिष्ठा मजबूत करने के लिए आज आपका खर्च कंफर्ट और लग्जरी पर हो सकता है. आज इन्वेस्टमेंट के लिए स्मार्ट प्लानिंग करें. आज दिन में आपका फोकस सेविंग्स पर रहना चाहिए.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : प्रेम संबंधों में आज कम्युनिकेशन गैप की वजह से दूरियां बढ़ सकती हैं. एक दूसरे से बातचीत करके इसे कम करें. सिंगल जातकों के जीवन में आज प्यार का फूल खिल सकता है. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का फुल सपोर्ट मिलेगा. घर में जिम्मेदारियां को लेकर आज थोड़ी टेंशन हो सकती है. जीवनसाथी के साथ पूर्ण तनाव आज खत्म हो सकता है. जीवनसाथी को थोड़ा समय दें और उसकी भावनाओं को समझें. शाम के वक्त पार्टनर के साथ आउटिंग या किसी पार्टी में जाने का प्रोग्राम बनाएं.
Lucky Number / शुभ अंक : 9
Lucky Color / शुभ रंग : सुनहरा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं