Personality Number 1 / मूलांक 1 : जिन जातकों का जन्म किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को होता है,उनका मूलांक 1 होता है. मूलांक किसी भी व्यक्ति के व्यवहार और उसके गुणों के बारे में बताता है. आपको आज अपने गुस्से और ईगो पर कंट्रोल रखना होगा. आपके अंदर किसी भी चैलेंजिंग टास्क को कंप्लीट करने की मजबूत इच्छा शक्ति होगी. आत्मविश्वास और नेतृत्व की वजह से आज कोई विशेष कार्य पूरा कर सकते हैं. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस के अंदर आपकी नेतृत्व क्षमता और गाइडेंस से बाकी कर्मचारियों को लाभ होगा. आपकी कार्यप्रणाली से उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे. आपको आज अतिरिक्त जिम्मेदारी देकर खुश किया जा सकता है. किसी पुराने प्रोजेक्ट मैं आपकी एंट्री प्राण फूँक देगी. किसी प्रोजेक्ट या डील से संबंधित मीटिंग में आपकी प्रेजेंटेशन शानदार रहेगी. नई नौकरी के इंटरव्यू में आपको सफलता मिल सकती है. टीम के सदस्यों के साथ व्यवहार फ्रेंडली रखें. ईगो और गुस्से से बात बिगड़ सकती है. व्यवसाय के प्रमोशन और बेहतर ग्राहक नीति से नए क्लाइंट जुड़ सकते हैं.
Finance / फाइनेंस: आज का दिन फाइनेंशियल अप एंड डाउन वाला रहेगा. धन आगमन के साथ खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी. कोई रुका हुआ पेमेंट आज क्लियर हो सकता है. किसी सरकारी कार्य में कमीशन के रूप में धन लाभ हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज के दिन योजना बन सकती है जिससे आपको भविष्य में बड़ा लाभ होगा. आज अपना धन किसी व्यक्ति को उधार में ना दें. इन्वेस्टमेंट करते समय ज्यादा रिस्क लेना घातक सिद्ध हो सकता है.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति आपकी फीलिंग्स काफी डीप होगी. आपके स्वभाव में थोड़ा ईगो आने की वजह से रिश्तो में विवाद हो सकता है. पहले से चली आ रही गलतफहमियों पर आज बातचीत से मिट्टी पड़ सकती है. वैवाहिक जीवन में पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता आपको परेशान कर सकती है. एक दूसरे के साथ मूड खराब भी हो सकता है. परिवार में आपकी बात काफी महत्वपूर्ण मानी जाएगी. किसी बड़ी जिम्मेदारी को आपके लिए दिया जा सकता है. सामाजिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे.
Lucky Number / शुभ अंक : 3
Lucky Color / शुभ रंग : नारंगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं