Personality Number 8 / मूलांक 8 : किसी भी माह की 8, 17, 26 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 8 होता है.आज के दिन अनुशासन में रह कर की गयी मेहनत का फल आपको काफी लम्बे समय तक मिल सकता है. आज आप काफी गंभीर और स्ट्रांग पर्सनालिटी के रूप में नजर आएंगे. आपके अंदर निर्णय लेने की क्षमता बहुत स्ट्रांग होगी. आज आप अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल धैर्य के साथ करें. आइये जानते हैं मूलांक 8 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.
Career / करियर : आज ऑफिस में आपके सीनियर आपकी क्षमताओं का नजदीक से आंकलन करेंगे. आपको लीड करने को कहा जा सकता है. आपकी जिम्मेदारी को बढ़ा कर आपका प्रमोशन भी किया जा सकता है.लीगल मेटर्स में आपको आज सफलता मिल सकती है. आज व्यवसाय में नए कॉन्ट्रैक्ट और डील फाइनल हो सकते हैं. पूर्व में की गयी मेहनत का फल मिल सकता है. अच्छी प्लानिंग और कंसिस्टेंसी से व्यापार में वृद्धि होगी. आज छात्रों को कम्पटीशन और एग्जाम में सफलता हासिल होगी.
Finance / फाइनेंस : आज आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. कोई पुराना बिल आज क्लियर हो सकता है. प्रॉपर्टी की कमीशन से भी आर्थिक लाभ संभव है. आज लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट में आपको लाभदायक स्कीम मिल सकती है. आज धीमे धीमे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती जाएगी. अहंकार में आकर कोई भी वित्तीय निर्णय हानिकारक होगा. पार्टनरशिप में लीगल पेपर कम्पलीट करें. आर्थिक स्थिति की मजबूती के साथ आपका खर्च भी बढ़ सकता है. घर की मरम्मत या अन्य खर्चो पर हो सकता है खर्च.
Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज समाजसेवा का मूल उद्देश्य आपकी इमेज काफी मजबूत करेगा. आपका अनुभव और गंभीरता आपके बहुत काम आएगी. किसी के साथ गलत व्यवहार ना करें. प्यार में आज आपकी लॉयल्टी और मैच्योरिटी का टेस्ट हो सकता है. किसी खास व्यक्ति की तरफ आपका आकर्षण बढ़ सकता है. धीमे-धीमे आप एक दूसरे के काफी करीब आ सकते हैं. आज आपकी मैरिड लाइफ में पार्टनर को आपके सपोर्ट की आवश्यकता होगी. लंबी बातचीत और भविष्य से संबंधित योजनाओं पर चर्चा होगी. कमर और पीठ के दर्द की समस्या आपको दिक्कत दे सकती है.
Lucky Number / शुभ अंक : 1
Lucky Color / शुभ रंग : चॉकलेटी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं