विज्ञापन

Mulank 1 : आज करियर में मिलेगा लीड करने का मौका, अचानक होगा धनलाभ

Aaj ka Ank Jyotish Mulank 1: आज के दिन का अंक है 2 है और आपका मूलांक 1 हैं. आज चन्द्रमा के साथ सूर्य की ऊर्जा से आपका दिन प्रभावित होगा.

Mulank 1 : आज करियर में मिलेगा लीड करने का मौका, अचानक होगा धनलाभ
Numerology Number 1 Prediction: मूलांक 1 का राशिफल

Numerology Number 1 Prediction: किसी भी माह की 1, 10, 19 और 28 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 1 होता है. आज आप काफी गहरी सोच की मुद्रा में रहेंगे. बार-बार आप पर भावुकता हावी होने का प्रयास करेगी. आपका अस्तित्व आज नारियल की तरह होगा. बाहर से कड़क लेकिन अंदर से सौम्य. आज आप अपनी ताकत को ईमानदारी के साथ प्रयोग करें. आइये जानते हैं मूलांक 1 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

करियर : आपको आज ऑफिस में एक टीम के रूप में कार्य करना होगा. अपने नेचर को थोड़ा डिप्लोमेटिक रखना होगा, जिससे आपके कार्य आसानी से बनते रहेंगे. आज आपके अंदर काम करने वाले लोग आपकी बात आसानी से समझेंगे. पब्लिक डीलिंग के लिए आज का दिन बहुत शानदार है. आज आपको निर्णय लेने की स्थिति में काफी कंफ्यूजन का सामना करना पड़ सकता है. अपने निर्णय स्वयं करें. किसी की बातों से प्रभावित होकर किया गया निर्णय आपके लिए हितकर नहीं होगा.

फाइनेंस: आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी. अचानक आपको धन लाभ होने की संभावना है. भावुकता या किसी के बहकावे में आकर आपका धन अधिक मात्रा में खर्च हो सकता है. इन्वेस्टमेंट करने के लिए आज आपको पूरी जानकारी और शोध के बाद ही आगे बढ़ना चाहिए. ज्यादा रिस्क लेना बेहतर नहीं होगा. आर्थिक लेनदेन करते वक्त पेपर वर्क कंप्लीट करें. आज किसी को उधार धन न दें.

लव लाइफ : आज आपके रिश्तो में नजदीकियां और इमोशंस ज्यादा रहेंगे. जीवनसाथी के साथ सूझबूझ और समझदारी बढ़ेगी. आप अपने दिल की बात खुलकर कहें. इससे आपके बीच समझ बढ़ेगी. सिंगल जातकों के लिए आज कोई नया संबंध बन सकता है. आज मूड स्विंग्स और ओवरथिंग क्योंकि समस्या आपका दिन प्रभावित कर सकती है. रिश्तो में आज इगो प्रॉब्लम ना आने दे.

शुभ अंक : 7

शुभ रंग : नीला

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com