विज्ञापन

मूलांक 9 राशिफल : ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ विवाद से बचना होगा, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर!

आज के दिन का अंक है 7 है, जो केतु और मंगल की ऊर्जा से आपके दिन को प्रभावित करेगी. आज आप जीवन में चल रही उठा-पठक का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे. आज क्रोध आपकी चीजों को बिगाड़ सकता है. आईए जानते हैं मूलांक 9 के व्यक्तियों के जीवन में इसका असर.

मूलांक 9 राशिफल : ऑफिस में उच्च अधिकारियों के साथ विवाद से बचना होगा, आर्थिक स्थिति होगी बेहतर!

Personality Number 9 / मूलांक 9 : किसी भी माह की 9, 18, 27 तारीख को जन्म लेने वाले जातकों का मूलांक 9 होता है. आज आपके अंदर सामाजिक रीति रिवाज के विपरीत कुछ बड़ा करने की ऊर्जा सक्रिय रहेगी. आपका सारा फोकस अपनी योजना को पूरा करने में लगा रहेगा. आज कुछ भी गलत होने से पहले आपको उसके संबंधित संकेत प्राप्त होते रहेंगे. आइये जानते हैं मूलांक 9 के जातकों के लिए करियर, फाइनेंस, लव लाइफ के साथ आज का शुभ अंक और शुभ रंग क्या है.

Career / करियर : आज ऑफिस में किसी व्यक्ति से कंपटीशन में आप की जीत होने का योग बन रहा है. आपके अंदर नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत दिखाई देगी. आज जल्दबाजी और उतावलेपन से कुछ काम बिगड़ सकते हैं. उच्च अधिकारियों या किसी साथी कर्मचारियों से विवाद करने से बचें. व्यवसाय में आज प्रगति होगी, नए ग्राहक जुड़ेंगे. आज धैर्य और अनुशासन के साथ स्मार्ट प्लानिंग पर फोकस करें. छोटी-छोटी बातों पर रिएक्शन देने की बजाय इग्नोर करें.

Finance / फाइनेंस: अन्य दिनों की अपेक्षा आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अचानक आपको धन लाभ हो सकता है. किसी पुराने बिल का पेमेंट आज रिलीज होकर आपको मिल सकता है. प्रॉपर्टी के काम से कमीशन या इंसेंटिव के रूप में भी आर्थिक लाभ हो सकता है. अति उत्साह या जल्दबाजी में किसी भी प्रकार से वित्तीय निर्णय न करें. अनावश्यक खर्चों पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है. किसी धार्मिक यात्रा पर जाने से धन खर्च हो सकता है. घर में बच्चों से संबंधित कंफर्ट पर भी आज धन खर्च होने का योग है.

Love and Personal Life / लव एवं व्यक्तिगत जीवन : आज किसी खास व्यक्ति के द्वारा आपको इग्नोर किया जाने से मन आहत हो सकता है. किसी पुराने मित्र अथवा संबंधी की याद आपको परेशान कर सकती है. सिंगल जातकों की आज लव स्टोरी शुरू हो सकती है. पार्टनर के साथ आज लंबी और गहरी बातचीत आपके संबंधों को मजबूत करेगी. छोटे भाई अथवा बहन के रिश्ते की बात से घर में माहौल अच्छा होगा. ब्लड प्रेशर, माइग्रेन और ओवर एंगर इश्यू आपको दिक्कत दे सकते हैं.

Lucky Number / शुभ अंक : 7

Lucky Color / शुभ रंग : गोल्डन.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com